Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



केदारनाथ में खराब मौसम, मुख्य सचिव वापस लौटे

kedarnath

मुख्य सचिव उत्पल कुमार खराब मौसम के चलते रविवार को केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके। हेलीकॉप्टर से गुप्काशी पहुंचे सीएस को यहां एक रिर्जोट में करीब 4 घंटे इंतजार करना पड़ा किंतु मौसम साफ नहीं हुआ। बाद में पौने दो बजे करीब वह देहरादून वापस लौट गए। वहीं केदारनाथ से डीएम मंगेश घिल्डियाल भी खराब मौसम में ही पैदल चलकर गौरीकुंड पहुंचे। रविवार को केदारनाथ में हो रहे पुर्ननिर्माण कार्यो के निरीक्षण के लिए मुख्य सचिव का कार्यक्रम था। सीएस के कार्यक्रम को देखते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल शनिवार को ही केदारनाथ के लिए पैदल चल पड़े। करीब 6 बजे सांय वह केदारनाथ पहुंच गए। रविवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार भी देहरादून से हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचे किंतु यहां मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भर सका। अलबत्ता सीएम गुप्तकाशी में लाल रिर्जोट में ठहर गए। यहां से वह केदारनाथ में मौजूद डीएम से मौसम की जानकारी लेते रहे। करीब 4 घंटे से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी मौसम ठीक नहीं हुआ तो मुख्य सचिव दोपहर पौने दो बजे करीब देहरादून को लौट चले। वहीं डीएम ने केदारनाथ में निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण किया। दोपहर दो बजे तक उन्होंने सरस्वती नदी पर घाट निर्माण, मंदिर मार्ग, नाली निर्माण, चबूतरा निर्माण, रास्ता और मंदिर के पीछे हो रहे निर्माण की जानकारी ली। डीएम ने भी दो बजे बाद मौसम खराब में ही केदारनाथ से गौरीकुंड के लिए पैदल प्रस्थान किया और देर सांय वह गौरीकुंड पहुंचे। इससे पूर्व भी वह कई बार केदारनाथ आ चुके हैं।

 

Leave A Comment