Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



महिला दिवस पर राज्यसभा में दिखाई दी अद्भुत एकता

rajiya sabha

राज्यसभा में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर गुरुवार को महिला सांसदों ने महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर चिंता जताई। साथ ही संसद और राज्य विधानमंडलों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पारित किए जाने पर जोर दिया। चालू सत्र में लगातार हंगामे और छींटाकसी की शिकार रही राज्यसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार को लेकर अद्भुत एकजुटता देखने को मिली। सदन में कामकाज की शुरुआत करते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने महिला दिवस का जिक्र किया और कहा कि इस समय पूरा विश्व महिलाओं की उपलब्धियों को याद कर रहा है। इसलिए हमें भी महिला सशक्तीकरण और लैंगिक भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत है। देश को तेज तरक्की की राह पर ले जाने के लिए महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में ताकत मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्हें संसद और विधानमंडलों में आरक्षण मिलना चाहिए। महिला आरक्षण विधेयक के अनुसार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह विधेयक मार्च 2010 में राज्यसभा पारित कर चुकी है लेकिन लोकसभा में यह अभी लंबित है। सभापति के बोलने के बाद विभिन्न दलों की महिला सांसदों ने आरक्षण व सशक्तीकरण के अन्य मुद्दों पर बोलना शुरू किया। सभी का जोर महिला आरक्षण विधेयक के संसद से जल्द पारित होने पर था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, उन्होंने महिलाओं को आरक्षण देने के प्रस्ताव के समर्थन में वोट डाला था। वह आज भी इस विधेयक के पूर्ण समर्थन में हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद महिलाओं के साथ कई क्षेत्रों में अन्याय हो रहा है, जो शर्मनाक है। महिला दिवस पर हम शपथ लें कि महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय और उनकी पीड़ा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सुषमा ने सामाजिक बदलाव के लिए जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया।

Leave A Comment