Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



प्रदेश को क्षय रोग से करना है मुक्त : सीएम

भराड़ीसैंण | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  विधानसभा भराड़ीसैंण(गैरसैंण) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत इलैक्ट्राॅनिक वैक्सीन इंटैलीजेंस नेटवर्क (ई.वी.आई.एन.), मीजिल्स रूबैला टीकाकरण, आर.एन.टी.सी.पी.तथा कायाकल्प पुरस्कार वितरण समारोह 2017-18 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मीजल्स एवं रूबेला के टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा एवं आईसीडीएस विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश में 28 लाख बच्चों के मीजल्स एवं रूबेला टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य को सम्बन्धित विभागों द्वारा समय से पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 2024 तक क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 13 जिलों के क्षय रोग निदान हेतु कार्य करने वालों को टेबलेट वितरण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्रदान करने के लिए विभागों में आपसी समन्वय होना जरूरी है। विभागों के समन्वय के कारण ही मीजल्स एवं रूबेला के टीकाकरण में प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षय रोग मुक्ति के लिए शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने इलैक्ट्राॅनिक वैक्सीन इंटैलीजेंस नेटवर्क(ई.वी.आई.एन.) को भी मोबाईल एप से लाॅच किया। ई.वी.आई.एन. का उद््देश्य राज्य में सभी कोल्ड चेन प्वांइंट्स पर वैक्सीन के भण्डारण और प्रभाव तथा भंडारण के तापमान के बारे में तात्कालिक सूचना देकर भारत सरकार के नियमित टीकारण के कार्यक्रम को सहयोग देना है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के जिला चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों एवं प्रत्येक जिले में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को पुरस्कृत किया एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।  जिसमें कायाकल्प पुरस्कार के तहत श्रेणी ’ए’ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले जवाहर लाल नेहरू, जिला चिकित्सालय ऊधमसिंह नगर को 50 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की गई। जबकि 06 जिला चिकित्सालयों चेनराय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार, बी.डी.पाण्डेय जिला पुरूष चिकित्सालय नैनीताल, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, चमोली, बी.डी.पाण्डेय जिला महिला चिकित्सालय नैनीताल, जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग एवं जिला महिला चिकित्सालय उत्तरकाशी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 03-03 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की गई। श्रेणी ’बी’ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले उप जिला चिकित्सालय नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल को 15 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले उप जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, देहरादून को 10 लाख रूपये एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर, देहरादून एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला, देहरादून को 01-01 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की गई। श्रेणी ’सी’ के अन्तर्गत जनपद में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 02-02 लाख रूपये एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 50-50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई। इस अवसर पर मीजल्स एवं रूबेला टीकाकरण में बेहतर समन्वय के लिए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास  राधा रतूड़ी, सचिव शिक्षा  भूपेन्द्र कौर औलख, सचिव स्वास्थ्य  नितेश झा, स्टेट इम्यूनाइजेशन आॅफिसर  भारती राणा आदि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Leave A Comment