Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



गैरसैंण में सीएम ने की राज्य रोजगार गारंटी परिषद् की बैठक

भराड़ीसैंण | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने को विधासभा भवन भराड़ीसैंण में प्रदेश में मनरेगा योजना के अन्तर्गत राज्य रोजगार गारंटी परिषद की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा के अन्तर्गत जल संरक्षण एवं सवंर्द्धन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जल स्रोतों को रिचार्ज कराने एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक जनपद में उन नदियों को चिन्हित किया जाए जिनको पुनर्जीवित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत अच्छा कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जाए। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि मनरेगा योजनान्तर्गत लेबर कम्पोनेंट एवं मेटरियल कम्पोनेंट 60 एवं 40 के अनुपात में विकासखण्ड स्तर पर किया गया है, इस अनुपात को जनपद स्तर पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों को मजदूरी निर्धारित अवधि में सीधे उनके खातों में दी जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत शौचालय निर्माण की गति तेज की जाए। स्कूलों में भी शौचालय बनाए जाएं। अधिक छात्र-छात्राओं की संख्या वाले स्कूलों में छात्रों एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाये जाए।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र के भौगोलिक वातावरण के अनुकूल उद्यान, बागवानी एवं कृषि को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने सगन्ध पौधों के रोपण में कलस्टर एप्रोच पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जितना भी वृक्षारोपण हुआ है उसका पूरा सर्वे किया जाए कि कितने वृक्ष लगाए गये एवं कितने प्रतिशत जीवित हैं। वृक्षारोपण के साथ ही उनका संरक्षण करना भी जरूरी है। उच्च गुणवत्ता वाले फलदार वृक्षों को रोपण किया जाए। उन्होंने नेपियर ग्रास को बढ़ावा देेने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारम्भिक चरण में 50 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन ग्रोथ सेंटरों में ग्रामीण हाट को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शौचालय निर्माण, फार्म पौंड, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं वर्मी/नेडेड पिट से सम्बन्धित कार्यों पर अधिक बल दिया जाए। प्रदेश में जितने भी फार्म पौंड बनाये जा रहे हैं, उनकी जियो टैगिंग की जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आये ग्राम प्रधानों से मनरेगा के अन्तर्गत होने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में सुझाव भी लिए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सभी सीडीओ को निर्देश दिये कि मनरेगा के तहत होने वाले निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा कर लिया जाए।  बैठक में सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं  विभिन्न जनपदों से आये जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Comment