Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का सीएस ने लिया जायजा

CS-UK

केदारनाथ | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने धाम चल रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के साथ ही धाम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं यात्रा शुरू होने से पूर्व चाक चौबंद हो जानी चाहिए। मुख्य सचिव सिंह ने शौचालय निर्माण का भुगतान अब इस्तेमाल करने वालों के फीडबैक के आधार पर करने के निर्देश दिए। मौसम खराब होने के चलते सरस्वती घाट पर निम द्वारा कार्य बंद किया गया था, जिसके पुनः शुरू करने के निर्देश दिए। एमआई-26 हेलीपैड से सरस्वती घाट तक के रास्ते पर लोनिवि को लेबर बढ़ाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरस्वती घाट पर निर्मित चबूतरे के चारों ओर मलबा हटाकर सौंदर्यीकरण किया जाय। मुख्य सचिव ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर मंदिर के समीप लगे विद्युत पोल हटा दें। अंडर ग्राउंड केबल बिछाने का कार्य जल्द पूरा करें। निम के तीन मकान है जिनके टाॅप फ्लोर हटाकर बाकी कमरों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने केदारनाथ मंदिर गेट से और सर्किल प्वाइंट तक बन रहे पैदल मार्ग के दोनों ओर सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिये। मंदिर समिति को निर्देशित किया कि मंदिर से घाट तक पैदल मार्ग व चबूतरों के साथ ही भवनों को आकर्षित ओर प्रकाशमान किया जाय, ताकि यात्रा के दौरान बीआईपी मूवमेंट में यह आकर्षित लगे। तीर्थ पुरोहित दिनेश पोस्ती और हरीश पोस्ती के मकानों को नाली निर्माण हेतु जरूरत के अनुसार तोडने के लिए कहा गया। उध्धव कुण्ड के सौदर्यीकरण के भी निर्देश लोनिवि को दिए | कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि मंदिर के बांयी ओर 100 मीटर दूरी पर स्थित गुफा को शौचालय, विद्युत, पानी की सुविधा से जोडा जाय, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालु आराम से बैठकर मेडिटेशन कर सके। एएसआई को निर्देश दिए कि यात्रा से पूर्व मंदिर के सामने स्थित चबूतरे पर पत्थर लगाकर पूरी तरह सौंदर्यीकरण करें। निम को निर्देशित किया कि मंदिर के पीछे सौंदर्यीकरण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाय। मुख्य सचिव ने कहा कि ब्रह्मकमल और अन्य जड़ी बूटियों को संरक्षित करने के लिए गर्मियों में भेंड़ व बकरी चुगाने वालों पर रोक लगाई जाएगी। मुख्य सचिव के साथ गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर, अपर सचिव पर्यटन ज्योति नीरज खैरवाल, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल सहित अन्य अधिकारी थे।

Leave A Comment