Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



बेरोजगारों का बुद्धि शुद्धि यज्ञ

DOON

देहरादून। विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरे जाने व रोजगार प्रदान किये जाने की मांग को लेकर बेरोजगारों ने अनिश्चिितकालीन धरने को जारी रखते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार बेरोजगारों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जायेगा। वहीं, बेरोजगारों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ भी किया। यहां बेरोजगार संघ के बैनर तले बेरोजगार धरना स्थल पर इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने रोजगार प्रदान किये जाने की मांग को लेकर बेरोजगारों ने अनिश्चिितकालीन धरना आरंभ कर दिया है। कहा कि शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जायेगा। उनका कहना है कि लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ शीघ्र ही कार्यवाही नहीं की गई तो फिर से सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगें। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष पीसी पंत ने कहा है कि प्रदेश की सरकार लगातार बेरोजगारों को छलने का काम कर रही है जिसे सहन नहीं किया जायेगा उनका कहना है कि इसके लिए कई संगठनों ने अपना समर्थन भी दिया है। उनका कहना है कि समूह ग के खाली सभी पद शीघ्र ही भरे जाये और इन परीक्षाओं का एक नियमित सलेबस तय हो तथा उसके अनुसार ही प्रश्न पत्र तैयार किया जाये, लेकिन सरकार ने इस ओर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है। राज्य लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं अन्य संस्थाओं द्वारा संपन्न कराई जाने वाली परीक्षा तथा परिणाम में पारदर्शिता लाई जाये। आउटसोर्सिंग, संविदा व उपनल द्वारा भरे जाने वाले पदों को रोका जाये जिसका चयन का आधार लिखित परीक्षा हो जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागी ले सके। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 1200 पटवारी भर्ती का विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जाये और पुलिस, आबकारी, प्रर्वतन सिपाही आदि के रिक्त पदों पर जल्द ही विज्ञप्ति जारी की जाये और पूर्व में भरे गये आबकारी, प्रर्वतन सिपाही आदि की परीक्षा भी जल्द संपन्न कराई जाये, वन आरक्षी भर्ती प्रक्रिया शीध्र ही संपन्न कराई जाये और इसमें चयन की आयु 28 वर्ष से बढाकर 42 वर्ष की जाये। इस ओर भी सरकार कोई ठोस नीति तैयार नहीं कर पा रही है। नई भर्ती नियमावली 29 दिसम्बर 2016 एलटी और प्रवक्ता को निस्त किया जाये और पुरानी नियमावली को बहाल किया जाये। उनका कहना है कि एलटी व प्रवक्ता के सात हजार पदों जो वर्तमान में रिक्त है पर शीघ्र ही विज्ञप्ति जारी की जाये और अल्पकालिक सेवा नियमावली निरस्त किया जाये और पूर्व की प्रक्रिया से एलटी एवं प्रवक्ता के सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया लिखत परीक्षा के माध्यम से संपन्न कराई जाये। उनका कहना है कि राज्य लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा संपन्न कराई जाने वाली परीक्षा का एक वार्षिक कलैण्डर जारी किया जाये और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समूह ख के दायरे से बाहर पदों को छोडकर साक्षात्कार समाप्त किया जाये। उनका कहना है कि पूर्व में संपन्न हुई परीक्षाओं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, जेई (पिटकुल, यूपीसीएल) ग्रुप 66, परिचालक की परीक्षाओं की निष्पक्षता से जांच कराये जाने की आवश्यकता है। पीसीएस परीक्षा में सी सैट केवल क्वालिफाइड हो, पेयजल निगम व आयोग मंे इंजीनियरिंग के सभी रिक्त पदों को शीघ्र ही भरा जाये और परिणाम की एक निश्चित समय सीमा तय की जाये और डिप्लोमा, फार्मेसी की शीघ्र ही विज्ञप्ति जारी की जाये। उनका कहना है कि सरकार ने इन समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर धरने व प्रदर्शन में बेरोजगार संघ के संरक्षक सुनील रावत, पी सी पंत, कुलदीप चैहान, महेन्द्र सिंह, गोविन्द सिंह, यशपाल बिष्ट, धनीराम जगूडी, राजेन्द्र सिंह, आकाश कुमार, सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Leave A Comment