Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू होने से सभी को एक समान शिक्षा का अवसर : सीएम

चम्पावत | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  जनपद चम्पावत की तहसील पाटी में डिग्री काॅलेज तथा कोरा नदी लिफ्ट पेयजल योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार घोषणाओं के बजाय कार्य करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का परीक्षण के बाद उन पर अमल किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने पं.दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत 121 कृषकों को एक करोड़ 2 लाख 38 हजार रूपये के ऋण के चैक वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ठोस पहल कर रोजगार व स्वरोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है जिसके लिए प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त पदों का विवरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान शिक्षा हेतु निजी व सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की हैं, उत्तराखण्ड करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू होने से सभी को एक समान शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार निजी विद्यालयों के दबाव में नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 5 चिकित्सकों की नियुक्ति की जा चुकी है और एक वर्ष में सभी चिकित्सालयों में चिकित्सकों की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने टेली मेडीसीन व टेली रेडियाॅलोजी के बारे में जानकारी दी और कहा कि टेली मेडीसीन की स्थापना से जनपद से ही सभी बिमारियों का इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य के 36 चिकित्सालयों को टेली मेडीसीन से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि खून के 46 टैस्टों हेतु पैथोलाॅजी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिला चिकित्सालयों में एक-एक आईसीयू यूनिट स्थापित करने के साथ 121 गाडियां 108 वैन के रूप में चिकित्सा हेतु खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही 900 नर्सो की भर्ती की जायेगी और वर्ष 2018 को ‘रोजगार वर्ष’’ के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने नौजवानों से स्वरोजगार की ओर उन्मुख होने, प्रकृति प्रदत्त जंगली फलों को प्रोसेस में लाकर रोजगार के अवसर प्राप्त करने, मुर्गीपालन, डेरी व्यवसाय अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार एलईडी बल्बों को प्रोत्साहित कर रही है और महिला समूहों के माध्यम से इनका निर्माण किया जा रहा है, क्षेत्र में भी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इसका निर्माण प्रारम्भ करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में 2600 करोड़ तथा आर्गेनिक के क्षेत्र में 1500 करोड़ की धनराशि भारत सरकार से प्राप्त हुई है जिसका सदुपयोग राज्य के विकास में किया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश में दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के माध्यम से साढ़े छ हजार किसानों को ऋण वितरण कर उन्हें कृषि से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि दो प्रतिशत ब्याज पर एक-एक लाख की धनराशि कृषकों को ऋण के रूप में दी जा रही है। देवीधुरा में 11 करोड़ की लागत से राज्य का सबसे बेहतरीन विद्यालय तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में 877 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति 2 माह में की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उतनी ही घोषणा करती है जितना पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर विधायक लोहाघाट  पूरन सिंह फत्र्याल, चम्पावत  कैलाश गहतोड़ी, जिलाधिकारी डा.अहमद इकबाल, पुलिस अधीक्षक धीनेन्द्र सिंह  सहित जनता मौजूद थी।

Leave A Comment