Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



ग्राम स्वराज अभियान उत्तराखंड: पहला दिन सामाजिक न्याय दिवस

पिथौरागढ़ | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ में प्रदेश में संचालित हो रही ग्राम स्वराज अभियान का शुभारम्भ किया। अभियान के तहत पहला दिन सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर डाॅ.भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पिथौरागढ़ नगर हेतु 79 करोड़ 44 लाख 84 हजार रूपये की लागत से निर्मित पिथौरागढ़(आंवलाघाट-रामगंगा) पम्पिंग पेयजल योजना का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डाॅ.भीम राव अम्बेडकर के जन्म दिवस को हम सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मना रहे है। जिसका उद्देश्य समाज में बाबा साहब के विचारों के अनुरूप सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द बढ़ाना है। बाबा साहब डाॅ.अम्बेडकर के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर हमें समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ाने हेतु मिलजुल कर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ प्रदेश का सर्वाधिक चिकित्सक वाला चिकित्सालय है, जिसमें 27 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन हेतु इस वर्ष 10 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है। पिथौरागढ़ में आगामी 03 माह में नर्सिंग काॅलेज कार्य करना प्रारम्भ कर देगा। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में डाॅयलेसिस, टेलीरेडियोलाॅजी एवं टेलीमेडिसन की व्यवस्था शीघ्र शुरू करने के साथ ही जिला चिकित्सालय में 125 किलोवाॅट क्षमता का जनरेटर भी उपलब्ध कराया जायेगा। जनपद पिथौरागढ़ के जिला महिला चिकित्सालय को भी उच्चीकृत किया जायेगा।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि नये भारत का सपना जो प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा देखा गया है। जिसमें 2022 तक बेघरो को आवास मुहैया कराना, प्रत्येक घर में विद्युत, स्वच्छ पानी, व शौचालय निर्माण, प्रत्येक घर के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराना एवं बेटियां सुरक्षित रहें इस सपने को साकार करने हेतु तत्परता से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने तथा जनपद में लिंगानुपात को 813 प्रति हजार से 930 तक बढ़ाये जाने के प्रयासों की सराहना की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने दिनांक 14 अप्रैल से 05 मई 2018 तक आयोजित होने वाले ग्राम स्वराज अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये हम प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने नन्दा गौरा कन्या धन योजना के अन्तर्गत 06 लाभार्थियों को 50 हजार रूपये के सावधि जमा चैक वितरित किये। इसके साथ ही उन्होंने उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को गैस संयोजन तथा 10 लाभार्थियों को गैस चूल्हें वितरित किए। सौभाग्या योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत संयोजन उपलब्ध कराये गये। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद में 06 सार्वजनिक स्थानों एवं 15 जी.जी.आई.सी. विद्यालयों में स्थापित की जाने वाली सेनेटरी नैपकिन इंसुलेटर एवं वैडिंग मशीनों का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  प्रकाश पंत ने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला क्षेत्र हैं। जहाॅ स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007-2012 के कार्यकाल में इस जनपद में नर्सिंग काॅलेज, इंजीनियरिंग काॅलेज की स्थापना एवं बेस चिकित्सालय का निर्माण कार्य स्वीकृत कराया गया था ताकि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि हंस फाउण्डेशन के सहयोग से जनपद पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर किए जाने हेतु आईसीयू यूनिट स्थापित की गयी है। इस यूनिट के स्थापित होने से सीमान्त के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जनपद पेयजल समस्या के समाधान हेतु निर्मित आॅवलाघाट पंपिग योजना से जनपद को पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा तथा नगर में पेयजल की समस्या का निदान होगा। इस अवसर पर विधायक  बिशन सिंह चुफाल, सचिव स्वास्थ्य नितेश झा, अपर सचिव स्वास्थ्य  जुगल किशोर पंत, द हंस फाउंडेशन की माता मंगला एवं भोले जी महाराज सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, क्षेत्रीय जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थी।

Leave A Comment