Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



बैंकाॅक में सीएम त्रिवेंद्र ने उत्तराखंड राज्य को दिलाई एक नई पहचान

बैंकाॅक/ देहरादून |  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत की  मौजूदगी में  बैंकाॅक में उत्तराखण्ड में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की सम्भावनाओं से सम्बन्धित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में पर्यटन सचिव  दिलीप जावलकर ने राज्य में पर्यटन गतिविधियों, पर्यटन क्षेत्रों के विकास व संम्भावनाओं से सम्बन्धित व्यापक प्रस्तुतिकरण में इस क्षेत्र में निवेश के लिए थाईलैण्ड के उद्यमियों एवं निवेशकों के समक्ष रखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म और आयुष सहित कई क्षेत्रों के लिए एक केन्द्र के रूप में उभरा है। उत्तराखण्ड आकर आप अपने आप को स्वर्ग के नजदीक महसूस करेंगे। यहां पर विश्व के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं और यह भारत का प्रमुख पर्यटन गंतव्य है। यहां सभी के लिए कुछ-न-कुछ पर्यटन गतिविधियां मौजूद है। 60 प्रतिशत से अधिक जंगल, प्राकृतिक संपदा से भरपूर है  पर्यटन और व्यापार के लिए अनुकूल है। यही नहीं, राज्य में प्रसिद्व जिम कार्बेट टाइगर नेशनल पार्क और आसन वेटलैंड कंसर्वेशन रिजर्व, विश्व धरोहर स्थल ’’फूलों की घाटी’’ और नन्दा देवी बायोस्पेयर रिजर्व प्रमुख स्थल मौजूद हैं। आध्यात्म एवं योग की खोज पर यकीन रखने वालों के लिए उत्तराखण्ड एक प्रमुख स्थल है। यहां पर कई ऐसे आध्यात्मिक स्थल हैं जो आपको सिर्फ उत्तराखण्ड में ही मिलेंगे। प्राकृतिक विहंगम दृश्य, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण उत्तराखण्ड में आने वाले सभी सैलानियों को आकर्षित करता है। राज्य में कई आत्याधुनिक स्पा और योग सेंटर है। जिसमें प्रशिक्षित योग गुरू और थेरेपिस्ट है। उत्तराखंड अतुल्य है जिसमें पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की अपार संभानाएं हैं। यह देश की राजधानी, नई दिल्ली के नजदीक है और हवाईमार्गो,सड़क व रेल यातायात से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। भारत सरकार ऋषिकेश, बद्रीनाथ तथा केदारनाथ तक ’’आॅल वेदर रोड़’’ का निर्माण कर रही है, ताकि आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के लिए वर्षभर आवागमन सुविधाजनक हो। कई रोपवे की योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है | उत्तराखण्ड जीवन को आध्यात्मिक तरीके से सीखने, अभ्यास करने और परिपूर्णता के रूप में उभर रहा है। योग और आर्युवेद के माध्यम से स्वस्थ शरीर और चित्त के बीच एक आदर्श सन्तुलन हासिल करने के लिये कई पर्यटक उत्तराखण्ड प्रवास के प्रति आकर्षित होते हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुए राज्य में चिकित्सा पर्यटन पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

उत्तराखण्ड पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म और आयुष सहित कई क्षेत्रों के लिए एक केन्द्र : सीएम

उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, साहसिक पर्यटन के रूप में ट्रेकिंग, स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग, एंगलिंग, पर्वतारोहण और राॅक क्लाइम्बिंग के अवसर प्रदान करता है। राज्य ने इन गतिविधियों के स्थानों को विश्व स्तर के स्थलों में विकसित करने की पहचान की है। वाटर स्पोर्टसके लिये टिहरी बांध, स्कीइंग,  सर्किट के लिये आॅली जैसे इस क्षेत्र में विशाल अवसर हैं और राज्य यहां प्रमुख टूर आॅपरेटरों को निवेश के लिये आमंत्रित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दने के लिए राज्य में 13 पर्यटन स्थलों को 13 जनपदों में विकसित किया जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह योजना निवेशकों केा पर्यटन के क्षेत्र में आकर्षित करने के लिए एक अच्छी शुरूआत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीनतम टैक्नोलाॅजी, प्राकृतिक संसाधन, जानकारी और वैश्विक कार्य संस्कृति के साथ, हमारी सरकार आपको सहयोग करने के लिये हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने विकास और समृद्धि का रास्ता चुना है और हम समान लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये उत्तराखण्ड में थाईलैण्ड की कम्पनियों से भागीदारी के लिए आग्रह करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड में उपलब्ध विशाल अवसरों के उपयोग के लिए थाईलैण्ड की कम्पनियों उत्तराखण्ड में निवेश के लिये आगे आयेंगी। हमारा यह प्रयास थाईलैण्ड के निवेशको एवं उत्तराखण्ड राज्य दोनों के उज्ज्वल भविष्य के लिये उपयोगी होगा। मंगलवार को ही मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड एवं थाईलैण्ड के अधिकारियेां के साथ उत्तराखण्ड में पर्यटन योजनाओं में निवेश के सम्बन्ध में आयोजित रोड शो में भी प्रतिभाग किया।  इस अवसर पर थाइलैण्ड में भारत के राजदूत  भगवंत सिंह विश्नोई, मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव  मनीषा पंवार, सचिव  दिलीप जावलकर, इन्वेस्ट इंडिया की वायस प्रेसिडेन्ट प्रिया रावत, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार  के.एस. पंवार सहित थाईलैंण्ड एवं उत्तराखण्ड के अधिकारी एवं निवेशक उपस्थित थे।

Leave A Comment