Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



“इण्डिया स्किल उत्तराखण्ड” पहुँचा ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, जानिए ख़बर

देहरादून | उत्तराखण्ड कौशल विकास मिशन के परियोजना निदेशक डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में चल रही इण्डिया स्किल उत्तराखण्ड आज  ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में कुंकिग एवं रेस्टोरेन्ट सर्विस विधाओं की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। जिसमें गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित कुशल युवाओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता लगातार 08 घण्डे चली जिसमें एन0एस0डी0सी0 द्वारा निर्धारित मानकों पर प्रतियोगियों का ज्यूरी सदस्यों द्वारा परीक्षण किया गया तत्पश्चात प्राप्त अंकों के आधार पर 3-कुकिंग एवं 3 रेस्टोरेन्ट सर्विस में विजताओं के नाम घोषित किये गये। जिसमें कुकिंग में प्रथम स्थान पर रोहित जोशी, द्वितीय स्थान पर उमा परिहार एवं तृतीय स्थान पर हरीश सिंह दानू है और रेस्टोरेन्ट सर्विस में प्रथम स्थान पर समर्थ बिष्ट, द्वितीय स्थान पर नीरज रावत एवं तृतीय स्थान पर हर्षित शर्मा है। उक्त में से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को क्रमशः रूपये 15000/-, रूपये 10000/- तथा रूपये 5000/- नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र एवं मैडल मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा दिनांक 20 अप्रैल 2018 को वितरित किये जायेंगे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगियों का मनोबल बढ़ाने के लिए डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय-सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन,  एल0शेरपा,  रवि यादव-भारत सरकार प्रतिनिधि,  आर0पी0गुप्ता-अति0निदेशक,  देशराज-संयुक्त निदेशक, तकनीकि शिक्षा विभाग,  दिनकर रौंतेला,  अनिल गुसांई,  संजीव कुमार-प्रधानाचार्य, आई0टी0आई, एवं राजीव तिवारी, यू0के0एस0डी0एम0 आदि उपस्थित थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सचिव डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि यद्यपि राज्य सरकार प्रथम बार इस तरह की कौशल प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है तथापि प्रतियोगियों को कौशल एवं उत्साह देखकर ऐसा लगता है कि इनमें अपार सम्भावनाएं है तथा सरकार के सहयोग मात्र से युवा अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कर सकेंगे। आशा करता हूं कि इनमें से विजयी होने वाले प्रतियोगी आगामी माह में होने वाले जोनल एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का नाम रोशन करेंगे | प्रतियोगिता के कुकिंग विधा में सैफ  श्रीष सक्सेना, सैफ अरविन राय, सैफ राहुल वाली तथा रेस्टोरेन्ट सर्विस में प्रदीप वैद,  आर0सी0 पाण्डे तथा नितिन बिन्द्रा निर्णायक मण्डल की भूमिका निभायी गई। ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी देहरादून में आयोजित इस राज्य स्तरीय कुकिंग एवं रेस्टोरेंट सर्विस प्रतियोगिता को देखने एवं समझने के लिए अमेजन इन्स्टीट्यूट आॅफ होटल मैनेजमेंट, फ्यूजन इन्स्टीट्यूट आॅफ होटल मैनेजमेंट देहरादून एवं स्किल प्रो से लगभग 125 युवा उपस्थित हुए तथा युवाओं द्वारा बताया गया कि उन्होंने प्रतियोगिताओं से काफी कुछ सीखा एवं समझा जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। प्रतियोगिता समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

Leave A Comment