Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



संसद समाज का होता है आईना, अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव जरूरी

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सहयोग से पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा  राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र, प्रभावी चुनाव के लिये मंत्र विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. एस फारुख ने कहा कि आज पार्लियामेंट समाज का आईना होता है। इसलिए ये हम सभी की जिम्मेदारी हो जाती है कि हम संसद के लिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें। महानिदेशक यूकोस्ट डॉ राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि आज हमारा लोकतंत्र और मजबूत हुआ है। आज हमारा देश प्रगतिशील है, क्योकि हम एक लोकतांत्रिक समाज का हिस्सा है। लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में हम सभी और अधिक सतत प्रयास करने होंगे। पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ एस एस नेगी कहा की चतेप द्वारा आज महत्वपूर्ण विषय पर कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में हम सभी को जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम सभी वोट अवश्य करना चाहिए। समाजसेवी एवं उद्यमी राकेश ओबेरॉय ने कहा कि आज हमारा लोकतंत्र कई देशों से बेहतर है। आज लोगो की भागीदारी लोकतंत्र में बढ़ी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से आये सतीश निगम ने   ई वी एम एवं वी वी पैट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गति फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने राज्य में अब तक हुई निर्वाचन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में हुए चुनाव में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि देहरादून में सबसे कम मतदान हुआ, जबकि पहाड़ो में ज्यादा मतदान हुआ। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि  देहरादून चैप्टर आम जनमानस में निर्वाचन के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम किये जायेंगे। कार्यक्रम में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल, सचिव अनिल सती, संयुक्त सचिव अमित पोखरियाल, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, कार्यकारी सदस्य डी0पी0 उनियाल, हेम प्रकाश,  सुधाकर भट्ट, मनोज गोविल, महेश खंखरियाल, वैभव गोयल आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment