Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



गुप्ता बंधुओं का समिति पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को देगी : गणेश गोदियाल

badri

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ समिति अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब गुप्ता बंधुओं ने बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह की छत सोने की बनाने को कहा था तब यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया था, उस समय गुप्ता बंधुओं के खिलाफ कोई भी मामला नहीं था। क्योंकि अब वे आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में फंस चुके हैं। इसलिए समिति पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को देने जा रही है। जिससे कि समिति की छवि धूमिल न हो | देहरादून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यात्रा पर आए दो यात्रियों ने बदरीविशाल के गर्भगृह की छत को सोने की बनाने की इच्छा जताई थी। उनकी पहचान एनआरआई गुप्ता बंधु के रूप  में हुई थी। उस समय उन पर कोई आरोप नही था। इसलिए आयोजित बैठक में उनके प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया गया। उन्होंने कहा कि क्योंकि अब उनपर आर्थिक अपराध के मामले उजागर हुए है तो इस मामले को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ समिति की छवि धूमिल न हो इसके लिए वे इसकी सूचना आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को देने जा रहे है। गौरतलब है कि यूपी के सहारनपुर मूल के गुप्ता बंधु अजय, अतुल और राजेश गुप्ता का दक्षिण अफ्रीका में कारोबार है। गुप्ता बंधुओं ने वहां कंप्यूटिंग, खनन, विमानन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और मीडिया क्षेत्रों में जड़ें जमा रखी हैं। जब पूर्व राष्ट्रपति जैकब पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तब गुप्ता बंधुओं का नाम चर्चा में आया था। 14 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा को अपने पद से इसलिए इस्तीफा देना पड़ा था। इसमें सामने आया था कि दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता बंधुओं के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। इन्हीं मामलों में गुप्ता बंधुओं को दक्षिण अफ्रीका ने भगोड़ा घोषित कर रखा है।

Leave A Comment