Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



उत्तराखण्ड : अक्टूबर में इन्वेस्टर्स समिट

cm 2018

देहरादून | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अक्टूबर में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय समिट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। इन्वेस्टर्स समिट से पहले चार मिनी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट 2018 की बैठक में तय किया गया कि टिहरी, उधमसिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार में मीट से पहले मिनी कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। टिहरी में वैलनेस और पर्यटन कॉन्क्लेव, उधमसिंह नगर में खाद्य प्रसंस्करण और ऑटो, नैनीताल में फिल्म शूटिंग एवं पर्यटन और हरिद्वार में आयुर्वेद, हर्बल, ऐरोमेटिक एवं आयुष कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखण्ड में मौजूद पूंजी निवेश के बारे में बंगलुरु, हैदराबाद, मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता आदि प्रमुख स्थानों पर रोड शो किया जाएगा। इसके लिए निवेश के अनुकूल 12 क्षेत्रों को चुना गया गया है। इनमें प्रमुख रूप से खाद्य प्रसंस्करण, वानिकी, फ्लोरीकल्चर, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस और आयुष, ऑटोमोबाइल और कॉम्पोनेन्ट, फर्मा, सेरीकल्चर और नेचुरल फाइबर, आईटी, हर्बल और एरोमेटिक उत्पाद, रिन्यूबल एनर्जी, फिल्म शूटिंग और बायो टेक्नोलॉजी की शो केसिंग की जाएगी। इन्वेस्टर्स मीट का मुख्य आयोजन देहरादून के अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम रायपुर में किया जाएगा। यहां पर उपलब्ध औद्योगिक इकाई स्थापित करने की सुविधाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।  बैठक में प्रमुख सचिव उद्योग  मनीषा पंवार, सचिव आईटी आर.के.सुधांशु, सचिव ऊर्जा  राधिका झा, सचिव पर्यटन  दिलीप जावलकर, एमडी सिडकुल  सौजन्या, निदेशक उद्योग  सुधीर नौटियाल, सीआइआइ के  पंकज गुप्ता, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के  विनय गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave A Comment