Breaking News:

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026



रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर जानिए ख़बर

आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला था। इस मुकाबला में दोनों टीमों को जीतना जरूरी था। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर की टीम 19.2 ओवर में 134 रनों पर ऑल आउट हो गई। राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोस बटलर राष्ट्रीय टीम में खेलने के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा आर्चर को राहुल त्रिपाठी के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा। रॉयल्स का यह प्रयोग काम नहीं आया। आर्चर बिना कोई रन बनाए उमेश यादव की गेंद पर आउट हो गए। यादव की शॉर्ट बॉल को पुल करने के प्रयास में वह विकेटकीपर पार्थिव पटेल को कैच थमा बैठे। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने राहुल त्रिपाठी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। दोनों ने रनों की रफ्तार को भी कायम रखा और 11.3 ओवर में स्कोर को यहां तक पहुंचाया। रहाणे 33 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार हुए। अगली ही गेंद पर यादव ने संजू सैमसन को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका दिया। लगातार दो झटके झेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी की रफ्तार थम गई थी। हेनरिक क्लासेन ने त्रिपाठी के साथ मिलकर स्कोर को धीरे-धीरे पटरी पर लाने का काम किया। चौथे विकेट के लिए दोनों ने 48 रन जोड़े। क्लासेन खास तौर पर ज्यादा आक्रामक थे। उन्होंने 21 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। क्लासेन को मोहम्मद सिराज की गेंद पर मोईन अली ने कैच किया। कृष्णप्पा गौतम ने 5 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए। त्रिपाठी 58 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 80 रन बनाकर नाबाद लौटे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पारी की शुरुआत करने उतरे। हालांकि वह ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए और सिर्फ चार रन बनाकर कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर बोल्ड हो गए। यह विकेट राजस्थान के लिए काफी अहम रहा। कोहली ने आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की लेकिन गौतम की फिरकी उन्हें छकाती हुई ऑफ स्टंप से जा टकाराई। पार्थिव पटेल और एबी डि विलियर्स ने मिलकर 36 गेंदों पर 55 रन जोड़े। इन दोनों ने मिलकर कुछ आक्रामक शॉट्स खेले और रॉयल्स के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कीं। श्रेयस गोपाल ने एक ही ओवर में पटेल और मोईन अली को पविलियन भेज राजस्थान रॉयल्स को बड़ी कामयाबी दिलायी। बैंगलोर के बोलर्स खास तौर पर स्पिनर्स ने बैंगलोर की टीम पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। 75 रनों पर अपना दूसरा विकेट खोने वाली बैंगलोर की टीम 108 रनों तक पहुंचते-पहुंचते अपने 8 विकेट खो चुकी थी। श्रेयस गोपाल ने चार, बेन लॉफ्लिन और जयदेव उनादकत ने दो-दो, कृष्णप्पा गौतम और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिया। बैंगलोर के तीन बल्लेबाज स्टंप आउट हुए।इस हार के साथ ही बैंगलोर की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

Leave A Comment