Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड पुलिस ने किया मांउण्ट एवरेस्ट फतह, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

उत्तराखंड पुलिस ने आज नया कीर्तिमान स्थापित किया है, उत्तराखंड पुलिस भारत की पहली राज्य पुलिस बन गई है। जिस ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह किया है। रविवार को 11 सदस्यों के दो दलों में से पांच सदस्य 8848 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ गए। जबकि, चार अभी वेदर विंडो मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इनके भी सोमवार तक चोटी फतह करने की संभावना है। वहीं, आईजी संजय गुंज्याल समेत चार सदस्य बेस कैंप में आरोहण करने वाली टीम को निर्देशित कर रहे हैं।गौरतलब है कि गत 29 मार्च को आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में 15 सदस्यीय पुलिस दल माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान 2018 के लिए निकला था। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस दल के 11 सदस्यों ने दो समूहों में बंटकर 15 मई से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना शुरू किया था। पहले दल में कांस्टेबल मनोज जोशी, विजेंद्र कुड़ियाल, प्रवीण, योगेश रावत सूर्यकांत और रोशन भंडारी शामिल हुए। जबकि, दूसरे दल में एएसपी नवनीत भुल्लर, इंस्पेक्टर संजय उप्रेती, फायर मैन रवि, विरेंद्र और सुशील शामिल थे। इनमें से रविवार सुबह आठ बजे पहले दल के पांच सदस्य माउंट एवरेस्ट पर चढ़ गए। जबकि, रोशन कोठारी तकनीकी कारण से नहीं चढ़ पाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड पुलिस बल के जवानों द्वारा माउंट एवरेस्ट शिखर के सफल आरोहण हेतु दल के सभी सदस्यों और उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गौरव की बात है कि देश के किसी भी राज्य के प्रथम पुलिस दल के रूप में उत्तराखंड पुलिस ने एवरेस्ट पर फतह हासिल की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उत्तराखण्ड पुलिस के दूसरे दल को भी एवरेस्ट फतह करने के लिये अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Leave A Comment