Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखण्ड : सीएम ने प्रयोगशाला काॅम्पलेक्स का किया उद्घाटन

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  राजपुर रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में नवनिर्मित प्रयोगशाला काॅम्पलेक्स का उद्घाटन किया। रोडिक कन्सलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस प्रयोगशाला के लिए सीएसआर मद से सहायता प्रदान की गई। इस काॅम्पलेक्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलाॅजी की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि अधिक छात्र संख्याओं वाले कुछ अन्य स्कूलों में भी आधुनिक लैब बनाये जायेंगे। प्रयोग के तौर पर राजकीय कन्या इंटर काॅलेज राजपुर रोड से इसकी शुरूआत की गई है। यह प्रयोगशाला छात्राओं को वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए प्रतिदिन 12 घण्टे खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि आईआईटी मुम्बई के इंजीनियरों द्वारा ’के-यान’ नाम से एक आॅल-इन-वन डिवाइस तैयार की गई है। इस डिवाइस से सैकड़ों विद्यालयों में आॅनलाईन माध्यम से एक स्थान से पढ़ाया जा सकता है। के-यान डिवाइस राजपुर रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरा में लगाई गई है, कुछ अन्य स्कूलों में भी यह डिवाइस लगाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रयासरत है। उत्तराखण्ड में 12 छात्र-छात्राओं पर एक अध्यापक तैनात है, यह स्थिति अन्य राज्यों से काफी अच्छी है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के 06 माह बाद उन्होंने आईएएस अधिकारियों को स्कूलों में भेजकर स्कूलों की जरूरतों एवं मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी लेने को कहा। आईएएस अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान स्कूलों की आवश्यकताओं से सबंधित अनेक सुझाव प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक उपकरणों से युक्त इस लैब की स्थापना से छात्राएं विज्ञान एवं तकनीक के प्रायोगिक पहलुओं को बेहतर तरीके से समझ सकेंगी। शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि विद्यालयों की स्थिति को मजबूत करने में सबका योगदान जरूरी है। शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए अपने कर्तव्यों के साथ-साथ सामाजिक योगदान भी देना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन है कि जिन स्कूलों में संसाधनों का अभाव है, उन स्कूलों में शिक्षा का उत्थान होना चाहिए। इस अवसर पर महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, रोडिक कन्सलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मेजर जनरल(सेवानिवृत्त)  नीरज बाली, निदेशक एससीईआरटी  सीमा जौनसारी, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर काॅलेज राजपुर रोड  प्रेमलता बोड़ाई आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment