Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



कोलकाता को 14 रनों से हरा कर हैदराबाद फाइनल में, कल होगा महा मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के 11वें सीजन में कोलकाता को 14 रनों से हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे क्वॉलिफायर मैच में राशिद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को अंत में 10 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेली 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद अपनी फिरकी में कोलकाता के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को फंसाया। फाइनल में हैदराबाद का सामना रविवार को चेन्नै सुपर किंग्स से होगा। चेन्नै ने पहले क्वॉलिफायर में हैदराबाद को हराया था। राशिद की आतिशी पारी तब आई थी जब हैदराबाद का 150 के पार जाना भी मुश्किल लग रहा था। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और दो चौके मारे। वहीं गेंदबाजी में अपने कोटे के चार ओवरों में राशिद ने महज 19 रन देकर तीन विकेट झटका कोलकाता की कमर तोड़ दी। उम्मीद के मुताबिक सुनील नरेन और क्रिस लिन की जोड़ी ने मेजबान टीम को तेज शुरुआत दी। पहले ओवर में हालांकि भुवनेश्वर ने सिर्फ छह रन दिए, लेकिन खलील अहमद द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर में लिन और नरेन ने 13 रन लिए। नरने ने तीसरे ओवर में भुवनेश्वर को अपना शिकार बनाया और एक छक्के तथा दो चौकों की मदद से 19 रन बनाए। अगला ओवर लेकर आए सिद्धार्थ कौल ने हालांकि दूसरी गेंद पर नरेन को पवेलियन भेज कोलकाता को पहला झटका दिया। नरेन ने 13 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। राणा ने 16 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाए लेकिन रन आउट हो गए। उनका विकेट नौवें ओर की तीसरे गेंद पर 87 के कुल स्कोर पर गिरा। इसके बाद सनराइजर्स ने मैच पर पकड़ बनानी शुरू की। अब राशिद और शाकिब की जोड़ी हावी हो चुकी थी। पारी का 11वां और अपना दूसरा ओवर लेकर आए राशिद ने पहली ही गेंद पर रॉबिन उथप्पा (2) को 93 के कुल स्कोर पर बोल्ड किया। रॉबिन रिवर्स स्वीप खेलने गए लेकिन राशिद की गुगली उनका लेग स्टंप ले उड़ी। अपने अगले ओवर में उन्होंने लिन को अपना शिकार बनाया। लिन ने 31 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। लिन से पहले शकिब अल हसन कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक (8) को पविलियन भेज चुके थे। 15वां ओवर राशिद ने ही डाला। राशिद ने चौथी गेंद गुगली फेंकी जो रसेल के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े धवन के हाथों में गई। धवन ने उसे लपकने में कोई गलती नहीं की और रसेल सिर्फ तीन के निजी स्कोर पर आउट हुए। यहां से कोलकाता की हार तय हो गई थी। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अंत में संघर्ष कर 20 गेंदों में दो चौके एक छक्के से 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सके। आखिरी ओवर में शुभमन, कार्लोस ब्राथवेट का शिकार बने। इस ओवर में ब्राथवेट ने शिवम मावी को भी अपना शिकार बनाया। राशिद के अलावा सिद्धार्थ कौल और ब्रैथवेट के हिस्से दो-दो विकेट आए। शकिब को एक विकेट मिला। 8वें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने गेंद अपने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को थमायी। यादव ने पहली गेंद पर धवन को LBW कर दिया। यादव की टॉस अप बॉल पर स्वीप करने गए धवन चूके और गेंद विकेटों के सामने उनकी टांग से टकरायी। धवन ने 24 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। इसी ओवर में कुलदीप यादव ने शानदार फॉर्म में चल रहे केन विलियमसन को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया। सनराइजर्स का स्कोर अब 7.5 ओवर में तीन विकेट पर 84 रन हो गया था। इसके बाद शाकिब अल हसन और दीपक हूडा ने मिलकर सनराइजर्स की पारी को संभाला। सनराइजर्स को ऐसे मौके पर शाकिब के अनुभव की काफी जरूरत थी। शाकिब 28 रन बनाकर रन आउट हो गए। वह दुर्भाग्यशाली रहे। हूडा ने कुलदीप यादव की गेंद पर शॉट लगाया जो उनके हाथ से टकराकर गेंदबाजी वाले छोर के विकेटों से जा टकरायी। शाकिब क्रीज छोड़ चुके थे। वह 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर रन आउट हुए। ब्राथवेट ने छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर भी किए। लेकिन फिर एक नामुमकिन दूसरा रन लेने के प्रयास में वह रन आउट हो गए। नीतीश राणा ने शानदार फील्डिंग की और बढ़िया थ्रो किया और दिनेश कार्तिक ने गिल्लियां बिखेर दीं। यूसुफ पठान सिर्फ तीन रन बनाकर शिवम मावी का शिकार बने। ब्राथवेट भी 8 रन बनाकर रन आउट हुए।

Leave A Comment