Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पर जुल्म, जानिए खबर

रुद्रपुर। पांच लाख रूपए और दहेज मांग पूरा न करने पर ससुरालियों द्वारा महिला पर निरंतर जुल्म ढाए गये। उससे निरन्तर मारपीट की गयी। गर्भवती अवस्था में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं उसे जहर देकर भी मारने की कोशिश की गयी साथ ही उसके हाथ की नस भी काट दी गयी। विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।  विवाहिता का कहना है कि उसका विवाह 19 फरवरी 2012 को बिलासपुर निवासी पवनदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह से हुआ था। विवाह के समय परिजनों ने सामर्थ्य के अनुरूप दान दहेज दिया लेकिन पति पवनदीप, सास मंदीप कौर, ससुर गुरदीप सिंह जेठ प्रीतपाल सिंह व जेठानी इश्नजीत कौर इससे संतुष्ट नहीं हुए और आयेदिन उससे मारपीट करने लगे। महिला का कहना है कि इस दौरान उसने पु-ाी को जन्म दिया जिसके बाद ससुरालियों का उत्पीड़न और बढ़ गया और निरन्तर दहेज की मांग करते रहे। 26 दिसम्बर 2014 को जब वह पुनः गर्भवती हुई तो उक्त ससुरालियों ने दहेज मांग पूरी  न होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 17 जनवरी 2015 को दोनों पक्षों की हुई पंचायत के बाद ससुराली 5 लाख की दहेज मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने पर मौके पर 60हजार रूपए दिये गये। महिला का आरोप है कि 14मई 2015 को उसने पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा। नवम्बर 2016 को जब वह पुनः गर्भवती हो गयी तो ससुरालियों ने पता लगाया कि गर्भ में पल रहा शिशु कन्या है तो उसे मारने के इरादे से जहर खिला दिया और गर्भपात करा दिया। महिला का आरोप है कि किसी तरह उसकी जान बच गयी। गत 20मार्च 2017 को ससुरालियों ने उसे बाजार सामान लेेने भेजा। जब वह वापस लौटी तो उसने अपने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जिस पर ससुरालियों ने उसे धमकी दी कि 5लाख रूपए और लेकर आओ और यह बात किसी को बतायी तो जान से मार देंगे। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उसके हाथ की नस काटकर उसे मारने की कोशिश की और 21अप्रैल 2017 की सायं उसे बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायलावस्था में मायके छोड़ आये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Comment