सीबीएसई ने नीट-2018 के नतीजे जारी किए जानिए खबर
सीबीएसई ने नीट-2018 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणामों में उत्तराखंड की बेटियों का जलवा कायम है। छात्र अपना परिणाम cbseneet.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार www.cbseresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल परीक्षा में 13 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। नीट परीक्षा में उत्तराखंड की आकृति बडोला ने 608 और सौम्या पालिवाल ने 630 रैंक प्राप्त की है। एमबीबीएस/बीडीएस में एडमिशन के लिए सीबीएसई यह परीक्षा कराता है। बता दें कि नीट 2018 की प्रवेश परीक्षा 6 मई को आयोजित की गई थी। देश भर में इसके 2255 सेंटर बनाए गए थे। नीट में दून के होनहारों का शानदार प्रदर्शन रहा। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पांशुल राज चौधरी ने सीबीएसई नीट- 2018 की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर हासिल की है। जबकि, जनरल कैटेगरी में इनकी रैंकिंग 1938 है। आपको बता दें कि पांशुल ने डीएवी पब्लिक स्कूल से पढ़ार्इ की है। मूलरूप से सहारनपुर के रहने वाले पांशुल फिलहाल गणेशपुर में रह रहे हैं इनके पिता डॉक्टर प्रदीप कुमार चौधरी जनरल फिजीशियन है।





















