Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



RSS के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे प्रणब मुखर्जी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रणब मुखर्जी नागपुर पहुँच गए हैं, संघ के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति वीरवार को आरएसएस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। माना जा रहा है कि वह इस दौरान 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि संघ ने पूर्व राष्ट्रपति को भावी संघ प्रचारकों को राष्ट्रवाद पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया है जिसे मुखर्जी ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि इसके बाद उन्हे विरोध का भी सामना करना पड़ा था। कई कांग्रेसी नेताओं ने प्रणब को चिट्ठी लिखकर और कॉल कर संघ के कार्यक्रम में नहीं जाने की सलाह दी थी। जयराम रमेश और सीके जाफर शरीफ जैसे वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि मुखर्जी जैसे विद्वान और धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति को संघ के साथ कोई नजदीकी नहीं दिखानी चाहिए। उनके संघ के कार्यक्रम में जाने से देश के धर्मनिरपेक्ष माहौल पर बुरा असर पड़ेगा। वहीं इन तमाम अटकलों के बाद भी पूर्व राष्ट्रपति नागपुर पहुंच चुके हैं। यहां वह सात जून को भावी संघ प्रचारकों को संबोधित भी करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह गवर्नर हाउस में दो रातें गुजारेंगे। इसके बाद वो शुक्रवार की दोपहर नई दिल्ली वापस लौटेंगे। मुखर्जी ने कार्यक्रम में जाने से पहले कहा था कि वह जो कहना चाहते हैं 7 जून को नागपुर में कहेंगे।

Leave A Comment