Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



श्रीनगर में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की गोली मार कर हत्या

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकियों ने वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘राइजिंग कश्मीर’ के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, हमले में उनका पीएसओ भी घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुखारी शहर के लाल चौक में प्रेस एंक्लेव स्थित अपने कार्यालय से इफ्तार पार्टी के लिए निकल रहे थे. तभी उन पर काफी नजदीक से अंधाधुंध गोली चलाई गई. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी, हालांकि आतंकियों का कोई पता नहीं चल सका है। वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की मौत की खबर मिलने के बाद हर कोई चौकन्ना हो गया। राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईद से पहले हुई इस घटना को आंतक का भद्दा चेहरा बताया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट पर उन्होंने लिखा,” यह कश्मीर की आवाज को बंद करने का प्रयास है। वह एक साहसी, निडर पत्रकार थे। उनकी मौत की खबर सुनकर आश्चर्य और पीड़ा हुई। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या की घटना का समाचार सुनकर दुखी हूं। वह एक बहादुर पत्रकार थे, जिन्होंने हमेशा जम्मू-कश्मीर में न्याय और शांति के लिए लड़ाई लड़ी थी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और वह हमेशा याद आते रहेंगे।

Leave A Comment