Breaking News:

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026

शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन की दिशा में युवाओं की पहल, जानिए खबर -

Sunday, June 14, 2026

CANON C50 कैमरे की सभी नई तकनीक की जानकारी दी गयी -

Sunday, June 14, 2026

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026



जम्मू कश्मीर सरकार गिरी, बीजेपी ने पीडीपी से तोड़ा गठबंधन जानिए ख़बर

जम्मू कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार में बीजेपी ने गठबंधन तोड़ दिया, बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी. उन्होंने गठबंधन तोड़ने की तीन मुख्य वजह बताईं. इस बीच मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. बीजेपी ने पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या, सेना के जवान औरंगज़ेब की हत्या और प्रेस की फ्रीडम का हवाला देते हुए कहा कि अब वो पीडीपी के साथ सरकार के साथ नहीं रहेगी. ये फैसला रमज़ान खत्म होने के साथ ही घाटी में सीज़फायर को और आगे न बढ़ाए जाने के फैसले के साथ आया. दरअसल महबूबा मुफ्ती चाहती थीं कि घाटी में जारी सीज़फायर को रमज़ान के बाद भी बढ़ाया जाए. लेकिन दिल्ली में बीजेपी सरकार आतंकियों के बढ़ते हुए आतंकी हमलों की वजह से इसके लिए तैयार नहीं थी. इसलिए ईद खत्म होते ही केंद्र सरकार ने सीज़फायर को खत्म करने की घोषणा की. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों को ऑपरेशन को फिर से चलाने के लिए कह दिया गया है. कहा जा रहा है कि पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या और सेना के जवान औरंगज़ेब के अपहरण व हत्या के कारण बीजेपी ने ये कदम उठाया. राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमने एक बड़े वीजन के तहत गठबंधन किया था. मुफ्ती साहब ने बीजेपी के साथ बड़े मकसद से हाथ मिलाया था. मुफ्ती साहब ने सोचा था कि पीएम को एक बहुत बड़ा जनादेश मिला है और वह जम्मू कश्मीर के हालात के लिए कुछ काम करेंगे. हमें कई महीने लगे आपस में तालमेल बिठाने में. हमने सोचा था कि गठबंधन अच्छा चलेगा. उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि संवद हो. रमजान के दौरान संघर्ष विराम से लोग काफी खुश थे. पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम कश्मीर में संवाद और सुलह – समझौता के लिए प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने कहा कि हमने यह गठबंधन पावर के लिए नहीं किया था. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान विश्वास बहाली के कई कदम उठाए गए। ग्यारह हजार नौजवानों के खिलाफ मामले वापस लिए गए, एकतरफा संघर्ष विराम किया गया जिससे लोगों को सुकून मिला, मेलमिलाप की प्रक्रिया के लिए बातचीत का प्रस्ताव दिया गया, पाकिस्तान के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरु की गई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान गए। इसके अलावा धारा 370 और राज्य के विशेष दर्जे के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होने दी गई।

Leave A Comment