Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



भाजपा न आरक्षण समाप्त करेगी और न आरक्षण समाप्त होने देगी : अमित शाह

amit-shah

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया है कि वे चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने और 50 साल तक सरकार चलाने के लक्ष्य को लेकर कार्य करें। अमित शाह अपने उत्तराखण्ड दौरे के दौरान आज यहाँ सोशल मीडिया वाॅलियन्टियर सम्मेलन में पूरे प्रदेश से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि आज देश में हम 2019 के लोकसभा चुनाव के मोड़ पर पहुंच गये हैं, आज देश में विचारधाराओं का जो दंगल चल रहा है उसमें हमारी विचारधारा राष्ट्रवाद और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने की भावना से जुड़ी है और हम देश को प्राचीन गौरव पुनः दिलाना चाहते हैं। यह कार्य कठिन और कठोर है, लेकिन हमने इसे जानबूझकर चुना है। जबकि विपक्षी दल केवल सत्ता के लिये राजनीति में हैं। उन्होनें कहा कि एक समय था जब देश में कांग्रेस बनाम अन्य दल हुआ करते थे लेकिन आज हम एक तरफ हैं और बाकी विरोधी एक तरफ हैं, लेकिन यदि हम 50 प्रतिशत मत प्राप्त कर लेते हैं तो यदि सब एक भी हो जायें तो भी हमें कोई नहीं हरा सकता। साथ ही हमें विजय को स्थायित्व भी देना है, और इसलिये हमें 50 वर्ष तक पंचायत से संसद तक सरकारें चलाने का लक्ष्य लेकर काम करना है। उन्हांेने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये परिश्रम करना होगा और इसके लिये समुचित रणनीति को अपनाना होगा। इस युद्ध में सोशल मीडिया के हमारे कार्यकर्ता हमारे लिये इन्द्र का वज्र हैं। दूसरी ओर कांग्रेस भाड़े के टट्टूओं को के सहारे काम कर रही है, लेकिन भाड़े के टट्टू चेतक का मुकाबला नहीं कर सकते। उन्होनें कहा कि सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं, प्रदेश सरकार के कार्याें सहित अन्य विषयों की पूरी जानकारी होनी चाहिये। उन्होनें मोदी एप के उपयोग महत्वपूर्ण बताया। शाह ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता भारत माता के लिये कार्य करता है जबकि दूसरे दलों के कार्यकर्ता लाभ के लिये काम करते हैं। इससे पूर्व भाजपा आई0टी0 विभाग के प्रमुख श्री अमित मालवीय ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सम्पर्क फाॅर समर्थन के क्रम में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जी उत्तराखण्ड आये हैं और पार्टी के विस्तार के लिये सत्त कार्य चल रहा है। इस कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं सांसद अनिल बलूनी, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख भुवन जोशी ने किया।

Leave A Comment