Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



जल्द बनेगा काशी स्मार्ट सिटी : मोदी

Narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर गए हुए है वहाँ पर उन्होंने आज कहा कि देश और दुनिया में बनारसी कहीं भी रहे, वह अपने संस्कारों को कभी नहीं भूलता है। बदलते हुए बनारस की तस्वीर अब चारों तरफ दिखने लगी है यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। सिर पर लटकते हुए बिजली के तार अब गायब हो गए हैं। सड़कें रोशनी से नहा रही हैं। बीते चार साल में बनारस में 10 हजार करोड़ रुपय से भी ज्यादा का निवेश हो चुका है। पीएम ने कहा कि यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है। पीएम इस दौरान पूर्व की सरकारों पर भी तंज करने में पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें काशी का विकास तो दूर, बल्कि विकास में रुकावटें भी पैदा करती थी। मोदी ने कहा, ‘गंगा जी को स्वच्छ करने का अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। गंगोत्री से गंगा सागर तक एक साथ प्रयास हो रहा है। शहरों की गंदगी गंगा में न जाए इसका प्रबंध भी किया जा रहा है। इसके लिए 21 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है।’ मोदी ने कहा कि इन सब कार्यों से बनारस को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। इसका फायदा न सिर्फ बनारस को बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को होगा। मोदी ने बताया कि बीते सोमवार को नोएडा में सैमसंग की दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री का लोकार्पण करने का मौका मुझे मिला। इससे प्रदेश के लोगों को रोजगार मिलेगा। पीएम मोदी ने इस दौरान करीब 1 हजार करोड़ रुपये की योजानाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मोदी ने कहा कि ये सभी योजनाएं बिजली, पानी और कनेक्टिविटी से जुड़ी हैं। मोदी ने कहा कि बनारस में जो बदलाव आ रहा है, उसका लाभ आसपास के गांवों को भी मिल रहा है। मोदी ने कहा कि कार्गो सेंटर के शिलान्याय के बाद इसके लोकार्पण का मौका भी मुझे मिल रहा है। ट्रांसपोर्टेशन से ट्रांसफोर्मेशन और परिवहन से परिवर्तन के विजन के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। थोड़ी देर पहले हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस का शिलान्यास भी इसी विजन का हिस्सा है। शिक्षा के क्षेत्र में जानामाना बीएचयू अब चिकित्सा में भी आगे बढ़ रहा है। वाराणसी को इलाहाबाद और छपरा से जोड़ने वाले ट्रैक को डबल करने का काम हो रहा है। वाराणसी से बलिया तक विद्युतीकरण का काम हो रहा है। मोदी ने कहा, ‘हमें चार साल पुराना वक्त भी नहीं भूलना चाहिए, जब गंदगी और खराब सड़कों से लोगों को परेशानी होती थी। बिजली के तार लटके रहते थे। सीवेज का पानी सड़कों पर बहता था। पूरे शहर की गंदगी गंगाजी में जा रही थी।’

Leave A Comment