Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



100 का नया नोट होगा ऐसा , नोटों की छपाई शुरू

100 rupee

इंदौर | रिजर्व बैंक जल्द ही बाजार में 100 रु. का नया नोट जारी करेगा। नए नोट का रंग बैंगनी होगा और इस पर वैश्विक धरोहर में शामिल गुजरात की ऐतिहासिक रानी की बाव (बावड़ी) की झलक देखने को मिलेगी। आकार में यह पुराने 100 के नोट से छोटा व 10 के नोट से मामूली बड़ा होगा। हालांकि नए नोट जारी होने के बाद भी पुराने नोट प्रचलन में बने रहेंगे। सौ के नए नोटों की छपाई बैंक नोट प्रेस देवास में शुरू हो चुकी है। नोट की नई डिजाइन को अंतिम रूप मैसूर की उसी प्रिंटिंग प्रेस में दिया गया, जहां 2000 के नोट छापे जाते हैं। इस बार एक बड़ा बदलाव यह भी किया गया है कि नए नोट की छपाई में स्वदेशी स्याही और कागज का ही उपयोग होगा। नए नोट आकार के साथ वजन में भी कम होंगे:मैसूर में जो शुरुआती प्रोटोटाइप (नमूने) छापे गए थे, उनमें विदेशी स्याही का उपयोग हुआ था। देवास में देशी स्याही के प्रयोग के चलते प्रोटोटाइप से हूबहू रंग मिलान करने में आई शुरुआती दिक्कत भी हल कर ली गई है। नए नोट आकार के साथ वजन में भी कम होंगे। जहां पुराने 100 के नोटों की एक गड्डी का वजन 108 ग्राम था, वही साइज छोटा होने से 100 की गड्डी का वजन 80 ग्राम के आसपास होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मुहर के देवास बैंक नोट प्रेस में प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। आरबीआई अगस्त या सितंबर में इन्हें जारी कर सकता है। एटीएम में करना होगा बदलाव:बैंकों को अपने एटीएम के केस ट्रेन में एक बार फिर बदलाव करने होंगे, ताकि 100 के नए नोट रखे जा सकें। 2014 में केंद्र में नई सरकार के आने के बाद यह चौथा मौका होगा, जब बैंकों को एटीएम में बदलाव करना पड़ा है। इसके पहले 2000, 500 और200 के नए नोटों के लिए बदलाव करने पड़े थे।

Leave A Comment