Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



जरूरतमन्द बच्चों का अपने सपने संस्था ने जन्मदिन मनाया

 

muskan

देहरादून। अपने सपने संस्था द्वारा सुभाषनगर देहरादून स्थित अपने कार्यालय परिसर में जरूरतमंद बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ जरूरतमंद बच्चों ने केक काटा, वही बच्चे गीत संगीत में प्रतिभाग के साथ-साथ अपने जन्मदिन पर गिफ्ट प्राप्त कर जो उनके चेहरे पर खुशी थी वह देखते ही बन रहा थी। जरूरतमन्द बच्चे महिमा, सानिया, अंजलि, गार्गी, सायना को उनके जन्मदिन समाजसेवी संगीता सुब्बा द्वारा गिफ्ट प्रदान किया गया। बच्चे अपने जन्मदिन पर गिफ्ट प्राप्त कर बहुत ही प्रसन्नचित दिखे। कार्यक्रम में संस्था की प्रोजेक्ट प्रबन्धक नीतू गुप्ता ने बताया कि अपने सपने संस्था प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संस्था के जरूरतमंद बच्चों का जन्मदिन मनाते आ रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस तरह से समाज के लोग अपना जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाने आते है्र तो ऐसे बच्चों के मन मे भी हीनभावना न आये की हम अलग क्यों हैं। क्या मेरा भी जन्मदिन ऐसे नही मनाया जा सकता जिसको देखते हुए संस्था जन्मउत्सव रूपी आयोजन कर रहा है। अपने सपने संस्था प्रोजेक्ट हेड अंजलि पोखरियाल ने बताया कि संस्था विगत चार वर्षों से जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ प्रतिभा नामक अभियान के तहत ऐसे जरूरतमन्द बच्चों को एक मंच प्रदान हो सके इसके लिए उन्हें गीत संगीत, नृत्य, आर्ट, क्राफ्ट एवम स्पोर्ट्स भी सिखाया जाता है जिससे वह भी अन्य बच्चों की तरह अपने सपने को इस क्षेत्र में साकार कर सकें। इसके अलावा संस्था खाना न बर्बाद करने को लेकर लोगो के प्रति जागरूक करने का कार्य करता आ रहा है। कार्यक्रम के अंत मे संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव एवम् संस्था सचिव हिमांशु शर्मा ने आये हुए समस्त के प्रति आभार प्रकट किए। आयोजित कार्यक्रम में अपने सपने संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सचिव हिमांशु शर्मा, प्रोजेक्ट प्रबन्धक नीतू, प्रोजेक्ट हेड अंजलि पोखरियाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर उमंग कुमार, बद्री विशाल, सूरज खोलिया अभिजीत सावन, रितु, समाज सेवी संगीता सुब्बा, सोनिया नौटियाल गैरोला, अपेक्षा शाह, अकांक्षा नैथानी, सोनम उनियाल, हिमांशु यादव संतोषी, चारु, प्रगति बहुगुणा, स्वाति सिंह, अमित, दीपांजलि, यूपीईएस की छात्रा गगनिता अरोरा, दीपक रावत, विपल्व, संस्था उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, कोषाध्यक्ष विनय आदि लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment