Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



गडकरी, एम्स डायरेक्टर समेत आठ लोगों के खिलाफ मातृसदन दर्ज कराएगा हत्या का मुकदमा

shivnand

हरिद्वार। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद की हत्या में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ऋषिकेश एम्स के डायरेक्टर और एक अन्य डॉक्टर समेत आठ पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए ऋषिकेश थाने में पुलिस को तहरीर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एम्स की गतिविधियों से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसलिए हाईकोर्ट की निगरानी में स्वामी सानंद की हत्या की जांच एसआइटी के ईमानदार अफसरों से कराई जाए। उन्होंने कहा कि अगर एम्स ऋषिकेश मातृसदन पर मुकदमा दर्ज कराता है तो उसका स्वागत किया जाएगा, क्योंकि उसके मुकदमे के माध्यम से ही एम्स को उचित जवाब दिया जाएगा। जगजीतपुर स्थित आश्रम में पत्रकार वार्ता में शिवानंद सरस्वती ने कहा कि एम्स ऋषिकेश के एक डॉक्टर की ओर से उनसे एक सोची समझी साजिश के तहत एम्स के समर्थन में पत्र लिखवाया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और एक टीवी के चैनल पर यह खबर भी चलाई गई कि स्वामी सानंद को दिल्ली एम्स रेफर किया जा रहा है। ऐसे में वह पूछना चाहते हैं कि उनको किस आधार पर एम्स से रेफर करने की बात कही गई और फिर वहीं क्यों रखा गया। यह भी पता लगा है कि एम्स ऋषिकेश के पास पोस्टमार्टम करने का कोई अधिकार नहीं था। यह अधिकार भी केंद्र सरकार ने दस अक्टूबर को ही जारी किया और 11 अक्टूबर को सानंद के निधन के बाद पहला पोस्टमार्टम उनका ही किया गया। इसके अलावा भी एम्स में भर्ती के दौरान हुई घटनाओं से कई तरह के संदेह खड़े हो रहे हैं। जिनकी जांच जरूरी है। शिवानंद ने मातृसदन के किसी भी सदस्य को सानंद के दर्शन न करने देने पर भी कड़ी नाराजगी जताई है।

Leave A Comment