Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



निकाय चुनाव : कांग्रेस ने अपना दृष्टिपत्र किया जारी

cng

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज नगर निकाय चुनाव के लिए अपना दृष्टिपत्र जारी किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नवप्रभात, दृष्टिपत्र समिति के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली, प्रदेष प्रवक्ता गरिमा दसौनी आदि की उपस्थिति में पार्टी का दृष्टिपत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य के शहरी मतदाताओं की नागरिक सुविधायें जो नगर निकायों के द्वारा संचालित होती हैं के साथ-साथ राष्ट्रीय व राज्य के वे मुद्दे भी शामिल किये गये हैं जिनसे शहरी मतदाता प्रभावित होता है। दृष्टि पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए समिति के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि 18 नवम्बर को उत्तराखंड में चौथे नगर निकायों के त्रिस्तरीय निकायों नगर पंचायत नगर पालिका परिषद एंव नगर निगमों के लिये मतदान होगा। कांग्रेस पार्टी ने 73 एंव 74 वां संविधान संशोधन करा कर भारत में तीन स्तरों पर सरकार गठन की व्यवस्था को लागू किया था। आज हम इस संवैद्यानिक व्यवस्था के अन्तर्गत स्वशासन के लियें राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘लोक सभा‘‘ राज्य स्तर पर ‘‘विधान सभा‘‘ तथा नगर स्तर पर ‘‘नगर निकाय सरकार‘‘ तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिये पंचायतो का चुनाव करते है। इन तीनों स्वशासन ईकाईयो को संवैद्यानिक अधिकार प्राप्त हैं। उनका आपस में संवैद्यानिक सम्बन्ध है, हाॅ अभी कुछ लोगों ने इस संवेदनशील विषय के महत्व को स्वीकार अंगीकार नही किया है। हमे विश्वास है भारतीय लोकतंन्त्र के परिपक्व होने के साथ साथ यह संवैद्यानिक सन्तुलन भी मजबूत हो जायेगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था दूसरे के महत्व को स्वीकार करने से होती है, उनके ऊपर अपनी नीति लादने से नही। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस व्यवस्था की जनक है तथा भारत की जनता को स्वस्थ लोकतांन्त्रिक स्वराज्य व्यवस्था देने के लिये प्रतिबद्व रही है तथा रहेगी। यहाॅ हमारी प्रतिद्वन्दी राजनैतिक ताकतो का हमारी नीति के साथ मतभेद हो सकता है। पर हम अपने सिद्वान्तो के लिये संघर्ष करते रहेंगे। समस्याओं के निराकरण तथा निर्धारण के लियें स्वशासन की सुविधा तथा संवाद आपके निकटतम उपलब्ध हो यह कांग्रेस की नीति है।

Leave A Comment