नेहा-अंगद ने शेयर की बेटी पहली तस्वीर
18 नवंबर को नेहा धूपिया और अंगद बेदी बेबी गर्ल के पैरंट्स बने हैं। आज नेहा ने अपनी बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो के साथ ही नेहा ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्ची का नाम और फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘पूरी दुनिया को हेलो कह रही हैं मेहर धूपिया बेदी’। नेहा के फोटो शेयर करने के बाद ही फैन्स इस कपल को पैरंट्स बनने की मुबारकबाद देने लगे। कुछ लोगों ने इस बात की भी तारीफ की है कि बेटी को मां-बाप दोनों का सरनेम दिया गया है। हालांकि इस तस्वीर में नेहा ने अपनी बेटी का फेस नहीं दिखाया है लेकिन फोटो में बच्ची के छोटे-छोटे पांव जरूर दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो पर सोनाक्षी सिन्हा ने कॉमेंट किया, ‘मेहर..खूबसूरत बच्चे के लिए एक खूबसूरत नाम’।





















