Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



9 क्रिकेट खेल प्रेमियों ने गवई अपनी जान

match

नई दिल्ली | टीम इंडिया न्यू जीलैंड के खिलाफ नागपुर में 23 साल पहले साल 1995 में आज ही (26 नवबंर) के दिन में 5वां वनडे इंटरनैशनल मैच खेल रही थी। स्टेडियम में भारी तादाद में दर्शक मैच का लुत्फ लेने पहुंचे थे। विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच की एक पारी पूरी हो चुकी थी और लंच ब्रेक चल रहा था। मैच में ब्रेक टाइम के दौरान दर्शक अपनी जगह बदल रहे थे। इस बीच स्टेडियम में एक दुखद घटना घट गई। स्टेडियम के ईस्ट स्टैंड का एक हिस्सा ढह गया। ईस्ट स्टैंड के दूसरे तल की यह दीवार दर्शकों में मची धक्का-मुक्की चलते ढह गई। दरअसल मैच से कुछ दिन पहले ही यह दीवार खड़ी की गई थी। ब्रेक टाइम के दौरान तीसरे तल के दर्शक दूसरे तल पर आ रहे थे और दूसरे तल के दर्शक तीसरे तल पर जा रहे थे। इससे सीढ़ियों पर भगदड़ सा माहौल हो गया और धक्कामुक्की के चलते दीवार ढह गई। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 3 दर्शकों की मौत घटना स्थल पर ही हो चुकी थी, जबकि 6 दर्शकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।जांच रिपोर्ट में सामने आया कि स्टेडियम के इस हिस्से में बनी दीवार का 3 मीटर चौड़ा हिस्सा भीड़ के प्रभाव के कारण गिर गया था। इसमें करीब 60 लोग 15 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिनमें से 9 की जान चली गई। इसके अलावा अन्य 50 लोग इस घटना में घायल हुए थे। हालांकि इस घटना के बावजूद भी यह मैच जारी रहा और न्यू जीलैंड ने 8 विकेट पर 348 रन बनाए, जो उस समय उसका सर्वोच्च स्कोर था। भारत यह मैच हार गया था।

Leave A Comment