Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



बढ़ते अपराधों के बीच दूनवासी दहशत में , जानिए खबर

देहरादून। दून में लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदातों से दूनवासी दहशत के साए में जीने को मजबूर है। साथ ही इससे जनता के बीच पुलिस की छवि पर भी कई सवाल उठ रहे है। वहीं इन दिनों दूनवासियों के साथ ही पुलिस का भी सुकून खोया हुआ है। दूनवासी बढ़ते अपराध के चलते दहशत में जीने को मजबूर हैं। राजधानी में सक्रिय गिरोह आये दिन लूट, डकैती और बंद घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे आसानी से पुलिस की आंखों में धूल झोंक फरार हो जा रहे हैं पिछले 2 महीनों में दून में अपराध बढ़े हैं। शहर भर में सक्रिय गिरोह आए दिन घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं अपरधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बदमाश राह चलते लोगों के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला देहरादून की शहर कोतवाली के घंटा घर का है जहां बीते दिनों मेरठ के सराफा व्यापारी से अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े 15 लाख की ज्वेलरी लूट ली और पुलिस की आंखों के सामने से फरार हो गए। उन अपराधियों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई। दूसरी घटना डालनवाला थाना क्षेत्र की है जहां गोल्ड लोन देने वाले बैंक में घुसे नकाब पोश बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया। उन बदमाशों की तलाश में भी पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। वहीं घरों में चोरी की घटनाएं आम हो चुकी हैं। इसके चलते दूनवासी अब अपने घरों में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। खुद को हाईटेक बताने वाली मित्र पुलिस अपराधियों को पकड़ पाने में पूरी तरह नाकाम साबित रही है। ये आलम तब है जब राजधानी में स्थित आइएमए में पीओपी की परेड के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात थी। बावजूद इसके बदमाश दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे फरार हो गए। पिछले दिनों हुई लूट, डकैती और चोरी की दो घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि अपराध पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave A Comment