Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दियें गये समयबद्व कार्यक्रम के तहत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड गुरूवार को सचिवालय सभागार में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की प्रारम्भिक तैयारियों से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य सचिव ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड से दिशा निर्देश प्राप्त किए जा सकते हैं। निर्वाचन में लगाये जाने वाले होमगार्ड के मानदेय तथा भोजन आदि हेतु बजट व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश उनके द्वारा दिये गये। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने प्रदेश की सीमाओं से लगे राज्यों हिमाचल प्रदेश, व उत्तरप्रदेश के साथ समन्वय बैठक व पुलिस जवानों की ट्रेनिंग निर्धारित समय पर कराने की अपेक्षा की। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने आई.जी. लाॅ एण्ड आॅर्डर दीपम सेठ को इस संबंध में शीध्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्वाचन में वांछित होमगार्डो के मानदेय आदि से सम्बन्धित विभाग द्वारा भेजे गये प्रस्तावित बजट का प्राविधान शीघ्र कराने की अपेक्षा की गयी, उन्होंने बताया कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन में वांछित अतिरिक्त 12,000 होमगार्ड जवानों के लिए राजस्थान, हिमाचल एवं उत्तरप्रदेश से वार्ता की जा चुकी है। उन्होंने निर्धारित स्ट्राॅग रूम की सूची पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपेक्षा की, ताकि उसका पूर्व से ही निरीक्षण करा लिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी आयुक्त को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार दैनिक/साप्ताहिक लिक्वर माॅनिटिरिंग करने की जानकारी दी। उन्होंने ऊर्जा विभाग को निर्वाचन के दौरान राज्य के सम्पूर्ण क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के साथ-साथ समस्त मतदेय स्थलों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। पेयजल विभाग को राज्य के सम्पूर्ण क्षेत्र व मतदेय स्थलों में निर्वाचन के दौरान पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गए। ग्राम्य विकास विभाग को प्रदेश की समस्त स्वंय सेवी संस्थाओं, महिला मंगल दलों के माध्यम से मतदाता जागरूकता सहभागिता कराने के निर्देश दिये गये। आईटी विभाग को निर्वाचन के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में इन्टरनेट एवं संचार सुविधा बनाये रखने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड और टी.एस.पी. के साथ निरन्तर समन्वय एवं अनुश्रवण रखने के लिए कहा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा निर्वाचन एवं मतदाता से संबन्धी जानकारी हेतु प्रत्येक जनपद में 1950 नम्बर स्थापित किये गये है । बैठक में निर्वाचन व्यय लेखों एवं निर्वाचन के दौरान अनाधिकृत जब्तियों एवं लेन-देन पर सतत निगरानी रखने के सम्बन्ध में भी चर्चा हुयी। शिक्षा विभाग को मतदेय स्थल संबंधी भवनों की स्थिति एवं न्यूनतम आधारभूत सुविधाएं उनमें पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैम्प, फर्नीचर की स्थिति के साथ-साथ कतिपय क्षतिग्रस्त भवनों की खिड़की, दरवाजे आदि की मरम्मत करवाते हुए निर्वाचन के लिए संबंधित भवन को उपयोगी दशा में तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

Leave A Comment