Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



राखी सावंत के लिए आशा भोसले ने गाया आइटम नंबर

मुंबई में एक आइटम नंबर रिकॉर्ड किया। इस गाने की खासियत है कि इसे सुनकर आपको फिल्म कुर्बानी का सुपरहिट सॉन्ग ‘लैला मैं लैला’ की याद जरूर आएगी। थोड़ी अरबी, थोड़ी उर्दू-फारसी और बाकी हिन्दुस्तानी भाषा का प्रयोग कर लिखे गए इस गाने की कहानी है कि यह गाना पाकिस्तान में नौटंकी में नाचने वाली लड़की के लिए है, जो अपनी कातिल अदाओं और खूबसूरत हुस्न के जलवे से कश्मीरी जवानों को जिहाद के रास्ते पर भेजती है। इस पाकिस्तानी लड़की का किरदार राखी सावंत निभा रही हैं और इसी गाने को आशा भोसले ने अपनी खनकदार आवाज से सजाया है। आशा भोसले अपनी खनकदार आवाज़ के लिए मशहूर है हाल ही में राखी सांवत ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पाकिस्तान के झंडे को सीने से लगाए दिख रही हैं। राखी की यह तस्वीर फिल्म ‘कश्मीर धारा 370’ की शूटिंग के दौरान की थी। फिल्म ‘कश्मीर: धारा 370’ कश्मीर समस्या और कश्मीरी पंडितों पर आधारित है। निर्देशक राकेश सावंत बताते हैं, ‘हमारी फिल्म का नाम है कश्मीर: धारा 370, हमने पिछले दिनों ही फिल्म की शूटिंग देहरादून और कश्मीर में पूरी कर ली। देहरादून में हम 1947 के समय का कश्मीर दिखा रहे थे, जो बहुत मुश्किल था। लकड़ी के जो मकान होते थे, उस जमाने में, हमने वही सब देखकर फिल्म की शूटिंग की। फिल्म में हितेन तेजवानी अहम भूमिका में हैं। 2 नई लड़किया हैं, अंजली पांडे और तन्वी टंडन। मनोज जोशी मेरी फिल्म में कश्मीरी पंडित का रोल निभा रहे हैं, उनकी वाइफ का रोल कर रही हैं, जरीना वहाब जी और उनके बेटे के रोल में हितेन तेजवानी हैं।’ यह गाना उसी फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया है। आशा ताई ने यह गाना करीब एक घंटे में रिकॉर्ड कर लिया। आशा ताई ने गाना रिकॉर्ड होने के बाद राखी सावंत और फिल्म के निर्देशक राकेश सावंत के साथ फिल्म के विषय पर भी चर्चा की। राखी सहित फिल्म की पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया और राखी के साथ गाने के बोल पर ठुमके लगाने में भी पीछे नहीं रहीं।

Leave A Comment