Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



बदलते दौर में खत्म हो रहा है सर्कस का क्रेज

देहरादून । डीजीटल व इंटरनेट के बदलते दौर में सर्कस की चमक फीकी पड़ गई है। बीते जमाने में लोगों के मनोरंजन का इकलौता साधन डिजिटल की दौड़ में पिछड़ गया है। ऐसे में कई कलाकार तरह-तरह के करतब दिखाकर सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं लेकिन, बदलती टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के बढ़ते दायरे के कारण भारत समेत विश्वभर में सर्कस के प्रति लोगों का क्रेज खत्म होता जा रहा है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में इन दिनों जैमिनी सर्कस लगा हुआ है। यह वही सर्कस है जिसका जिक्र साल 1970 में निर्माता निर्देशक राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में भी किया गया है, लेकिन आज इस सर्कस और इससे जुड़े कलाकारों की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। वहीं, दूनवासी भी परेड मैदान में लगे इस जेमिनी सर्कस का बहुत कम रुख कर रहे हैं। पहले की तरह लोगों में सर्कस के प्रति आकर्षण नहीं दिख रहा है। बावजूद इसके सर्कस के जुड़े कलाकार इसका अस्तित्व बचाए रखने की कवायद में लगे हैं। गौरतलब है कि भारत में पहली बार दिसंबर 1879 में सर्कस लगाया गया था। इस दौरान लोगों के पास टीवी, मोबाइल फोन, लैपटॉप जैसे मनोरंजन के साधन नहीं हुआ करते थे। ऐसे में सर्कस 125 सालों तक लोगों के मनोरंजन का इकलौता साधन बना रहा। नये वो दौर हुआ करता था जब सर्कस में दर्शक कई जंगली जानवरों जैसे शेर, भालू, हाथी को अलग-अलग तरह के करतब करते देख पाते थे, अब प्रतिबंध के चलते सर्कस से जंगली जानवर पूरी तरह गायब हो चुके हैं। जिसके बाद सर्कस में वो पहले वाली बात नहीं रही और दर्शक भी सर्कस से धीरे-धीरे दूर होते चले गए। देश के विभिन्न राज्यों में सर्कस का आयोजन करने वाले अनिल कुमार गोयल बताते हैं कि टेलीविजन और इंटरनेट ने लोगों को सर्कस से दूर कर दिया है। जहां कुछ सालों पहले तक सर्कस के मंच में अच्छी खासी भीड़ जुटा करती थी। अब बमुश्किल ही लोग सर्कस देखने आते हैं। उनका मानना है कि सर्कस से लोगों के दूर होने का एक बड़ा कारण सर्कस में जंगली जानवरों करतबों पर बैन है। इसके अलावा इंटरनेट भी एक बड़ा कारण है। लोग अपने मोबाइल पर ही देश-दुनिया की मनोरंजक चीजें देख सकते हैं। इसलिए बदलते परिवेश के साथ-साथ लोगों में सर्कस के प्रति रुझान कम हो रहा है। वहीं अब सर्कस के जुड़े भारतीय कलाकर भी अपने जीवन यापन के लिए कुछ और पेशा अपना रहे है। क्योंकि भारत में लगने वाले सर्कस में अब यह आम बात हो चुकी है कि यहां अब भारतीय कलाकारों की जगह विदेशी कलाकारों को तवज्जो दी जाती है। जो कि मुख्यतः अफ्रीकी देशों से आ रहे हैं। वहीं, सर्कस में विभिन्न तरह के करतब कर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कलाकारों से जब हमने बात की तो उनका कहना था कि वो लोग बीते कई सालों से सर्कस में करतब कर अपना अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। उन्हें अपना काम बहुत पसंद भी है लेकिन आज सर्कस की जो स्थिति वह ठीक नहीं है। जिसे देखकर वो काफी हताश हैं। उन्हें डर है कि एक दिन कहीं सर्कस पूरी तरह गुमनामी के अंधेरे में न खो जाए।

Leave A Comment