Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखा- लव पाकिस्तान

नई दिल्ली | बॉलिवड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया । हैकर्स ने अमिताभ का अकाउंट हैक करने के बाद उस पर महानायक की तस्वीर हटाकर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तस्वीर लगा दी थी। यही नहीं, उसने अमिताभ के बायो को भी बदल दिया। उसमें लव पाकिस्तान लिखा नजर आ रहा था। इसे हैक करने वालों ने खुद को Ayyıldız Tim Turkish Cyber Army बताया। हालांकि, कुछ ही देर बाद अकाउंट अपनी पुरानी स्थिति में आ गया और हैकर्स द्वारा किए गए ट्वीट हटा दिए गए। उसने पहले ट्विट में भारत को मुस्लिम विरोधी और उनपर अत्याचार करने वाला बताया था। लिखा- भारत, जिसने रमजान के महीने में उपवास करने वाले मुसलमानों पर बेरहमी से हमला किया। माना जा रहा है कि इस हैकर ग्रुप ने भारत में सौहार्द बिगाड़ने के लिए ऐसा मेसेज भेजा है। हैकर्स ने अपने अगले ट्वीट में पाक पीएम को टैग करते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा- पाकिस्तन से प्यार है। जब यह तस्वीर शेयर हुई तो बिग बी के फैंस परेशान दिखे। कुछ ने हैरानी जताते हुए लिखा- क्या हुआ सर? ऐसा क्यों लिख रहे हैं। हालांकि कुछ ही देर में फैंस को समझ आ गया कि महानायक का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। ऐसा नहीं है कि इस हैकर ग्रुप ने पहली बार किसी का ट्विटर अकाउंट हैक किया है। इसने 2014 में यूएन की ऑफिशल वेबसाइट को हैक कर लिया था। इसी वर्ष इसने इजरायल के बेहद खुफिया डिफेंस सिस्टम को भी हैककर पुरी दुनिया में तहलका मचा दिया था।

Leave A Comment