Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, किये थे पत्रकार की पिटाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली में पत्रकार की पिटाई करने और उसे थाने के लॉकअप में रखने के मामले में जीआरपी के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्रकार को बुधवार सुबह लगभग सात बजे रिहा कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अजय कुमार पाण्डेय) के हवाले से बताया कि समाचार चैनल के पत्रकार अमित शर्मा से जुड़ी घटना में अधिकारियों ने कार्रवाई की है। शामली जीआरपी के एसएचओ राकेश कुमार और एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे प्रकरणों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिये गये पत्रकार को रिहा करने के आदेश दे दिये गये हैं।मंगलवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पत्रकार को सादी वर्दी पहने जीआरपी पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर लगातार थप्पड़ और घूसे मारते देखा गया। उसके बाद पत्रकार को लॉकअप में रखा गया। सहारनपुर के क्षेत्राधिकारी जीआरपी राम लखन मिश्र ने बताया कि पत्रकार शामली में एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतरने के बाद उस घटना को कवर करने गया था। उसी समय उसकी जीआरपी कर्मियों से कहासुनी हो गयी। बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीट किया कि हमें एक वीडियो देखने को मिला है, जिसमें एक पत्रकार को पीटा जा रहा है और लॉकअप में रखा गया है। डीजीपी ओ पी सिंह ने शामली जीआरपी एसएचओ राकेश कुमार और कांस्टेबल संजय पवार को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिये हैं। नागरिकों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों को कड़ा दंड दिया जाएगा। इस बीच, अमित शर्मा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि जीआरपी अधिकारी और रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद थे, जहां मैं कवरेज के लिए गया था। जीआरपी के कर्मियों ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर मुझे पीटा। जिस मोबाइल फोन का उपयोग मैं खबर शूट करने के लिए करता था, उसे भी पटक दिया गया। अब मोबाइल फोन गायब है। उन्होंने मुझसे गाली गलौज भी की। शर्मा ने कहा कि उन्हें लॉकअप में रखा गया। बाद में वे मुझे लॉकअप से बाहर ले आये। उन्होंने मुझे कपड़े उतारने पर बाध्य किया और फिर मेरे उपर पेशाब किया। राम लखन मिश्र ने हालांकि पत्रकार के आरोपों से इनकार किया है ।

Leave A Comment