Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



एयरटेल ने तैयार किया उत्तर प्रदेश के लिए बुनियादी ढ़ांचा

लखनऊ। भारती एयरटेल (“एयरटेल”), भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता, ने आज कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के भविष्य के लिए तैयार स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (एस. डब्लू. ए. एन.) को डिजाइन और कार्यान्वित किया है जो कि भारत सरकार की ई-शासन पहल है। यूपी एस.डब्लू.ए.एन. 2.0, जो भारत में अपनी तरह का सबसे बड़ा प्रोग्राम है, को उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा लॉन्च किया गया। उत्तर प्रदेश के एडिशनल चीफ सेके्रटरी (कमर्शियल टैक्स, आईटी एण्ड इलेक्ट्रानिक्स) आलोक सिन्हा ने लॉन्च पर कहा कि “हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक डिजिटल क्रान्ति के दौर से गुजर रहा है और ई-गवर्नेंस के माध्यम से अपने नागरिकों को सशक्त बना रहा है। उत्तर प्रदेश, जो भारत का सबसे बड़ा राज्य है, पूरी तरह से डिजिटल रूप से सक्षम बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह सुनिश्चित करता है कि डिजिटल माध्यम से सरकारी सेवाएं राज्य के हर कोने तक पहुँचेगी। हम इस यात्रा में भारती एयरटेल के साथ साझेदारी करके खुश हैं और इस प्रमुख नेटवर्क संरचना के निर्माण के लिए उन्हें बधाई देते है। यूपी एस.डब्लू.ए.एन. 2.0 में राज्य भर में 885 प्वाइंट्स ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) शामिल हैं और यह एक क्लोज्ड सर्विस समूह नेटवर्क पर नागरिकों को सरकारी सेवाओं की डिलीवरी के लिए सुरक्षित, उच्च गति कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आधुनिक नेटवर्क अब डिजिटल रूप से सभी राज्य मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों और तहसील मुख्यालयों को पूरे उत्तर प्रदेश से जोड़ता है और उन्हें सरकार के साथ-साथ सरकार से लेकर नागरिक सेवाओं तक त्वरित और निर्बाध रूप से पहुंचाने का काम करता है। सभी राज्य मुख्यालय 10 जीबीपीएस कनेक्टिविटी से लैस होंगे जबकि जिला, ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों में 10 एमबीपीएस तक की कनेक्टिविटी होगी। नेटवर्क प्रदर्शन की निगरानी के लिए लखनऊ में एक समर्पित नेटवर्क संचालन केंद्र भी स्थापित किया गया है। यूपी एस.डब्लू.ए.एन. दक्षता को बढ़ाएगा और नागरिकों को ग्रामीण इलाकों में भी सरकारी सेवाओं के ई-वितरण को आसान करने का काम करेगा। इनमें पेंशन और वित्तीय सहायता के लिए आवेदन दाखिल करना, रोजगार के लिए पंजीकरण, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना, राशन कार्डों के नवीकरण के लिए आवेदन आदि शामिल हैं। यह राज्य भर में स्मार्ट शहरों के निर्माण के लिए एक मजबूत नींव भी रखेगा। एयरटेल ने एमपीएलएस, इंटरनेट बैंडविड्थ, नेटवर्क हार्डवेयर उपकरण, सुरक्षा फायरवॉल, सिस्टम इंटीग्रेशन और प्रबंधित सेवाओं सहित बड़े पैमाने पर डिजिटल बुनियादी ढांचे के लिए तुरंत समाधान प्रदान किया है। एयरटेल बिज़नेस के डायरेक्टर सीईओ अजय चितकारा ने कहा कि “हम डिजिटल इंडिया विजन और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ उनके डिजिटल परिवर्तन एजेंडे में योगदान करने में सक्षम होने के लिए खुश हैं। यूपी एस.डब्लू.ए.एन. जो नेटवर्क सर्वश्रेष्ठ वर्ग के साथ तुलना करता है, राज्य के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचा होगा और सही मायने में नए डिजिटल उत्तर प्रदेश के निर्माण में मदद करेगा। एयरटेल की ओर से, मैं राज्य प्रशासन को हमें यह अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। ” एयरटेल बिजनेस, आईसीटी सेवाओं के लिए भारत का अग्रणी प्रदाता है, जो उद्यमों, सरकारों, कैरियर्स, छोटे व मध्यम व्यवसायों के लिए विविध सेवाओं के साथ है।यह विश्व स्तरीय सेवाओं के साथ 3000 से अधिक बड़े और 500,000 मध्यम और छोटे उद्यमों में काम करता है। एयरटेल फिक्स्ड-लाइन वॉयस (पीआरआई), डेटा और अन्य कनेक्टिविटी समाधान जैसे एमपीएलएस, वीओआईपी, एसआईपी ट्रंकिंग के लिए एक विश्वसनीय समाधान प्रदाता है। इसके अलावा, कंपनी व्यवसायों ऑडियो, वीडियो और वेब कॉन्फ्रेंसिंग के लिए सॉल्युशन प्रदान करती है। क्लाउड पोर्टफोलियो भी इसके वर्किंग सॉल्युशन सूट का एक अभिन्न हिस्सा है, जो सीआरएम पैकेजों के माध्यम से स्टोरेज,कंप्यूट ऑफिस, ई-कॉमर्स पैकेज की पेशकश करता है। वॉइस, डेटा और वीडियो के साथ, इसकी सेवाओं में नेटवर्क एकीकरण, डेटा केंद्र, प्रबंधित सेवाएं, उद्यम गतिशीलता अनुप्रयोग और डिजिटल मीडिया भी शामिल हैं। एयरटेल बिजनेस ग्राहकों को समाधान, बिल, सहायता, का अनुभव प्रदान करता है।यह वॉइस और डेटा दोनों में वैश्विक सेवाओं की पेशकश करता है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय टोल फ्री सेवा और एसएमएस हबिंग जैसी वीएएस सेवाएं शामिल हैं।एयरटेल बिजनेस के रणनीतिक रूप से स्थित पनडुब्बी केबल्स और सैटेलाइट नेटवर्क दुनिया भर में अपने ग्राहकों को दुर्लभ-पहुंच क्षेत्रों सहित कनेक्ट करने में सक्षम बनाते हैं और इसका वैश्विक नेटवर्क पांच महाद्वीपों में 50 देशों को कवर करते हुए 250,000 आरकेएमस पर चलता है। 31 दिसंबर, 2018 के अनुसार, हम लगभग 404 मिलियन ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करते हैं और मोबाईल, वाईस एवं डेटा समाधानों, 2जी, 3जी और 4जी टेक्नोलॉजी, फिक्स्ड लाईन सेवाओं, ब्रॉडबैंड सर्विसेस, डिजिटल टीवी सर्विसेस एवं टेलीकाम समाधानों का पूरा संग्रह प्रदान करते हैं। हम ये सेवाएं अपने ग्राहकों, इंटरप्राईज़ बिज़नेस समाधानों के लिए प्रदान करते हैं और उन्हें भारत, अफ्रीका एवं शेष दुनिया में लाँग डिस्टैंट कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।

Leave A Comment