Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



मुख्यमंत्री ने बिजली व पेयजल की समस्या पर गहरी नाराजगी जताई

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजापुर में प्रदेश में पेयजल की स्थिति की समीक्षा करते हुए पेयजल समस्या के तुरंत निदान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बिजली व पेयजल की समस्या पर गहरी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव एस राजू को सभी जिलाधिकारी से सम्पर्क कर पेयजल की स्थिति का फीडबैक लेने के निर्देश दिए है। यह बताए जाने पर कि बिजली ना रहने से पेयजल की आपूर्ति में बाधा आ रही है, मुख्यमंत्री ने पेयजल व ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन संयुक्त रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उर्जा विभाग के एमडी को निर्देश दिए कि देहरादून सहित अन्य स्थानों पर बिजली सप्लाई की तकनीकि खराबी को तुरन्त सुधारा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में जहां जहां जेनरेटर पम्प सैट से स्थिति सुधारी जा सकती है वहां पम्प सैट किराए पर ले लिये जाए। आवश्यकता अनुसार टैंकर्स व अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी बनाई जाये। इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था जिलाधिकारी प्राथमिकता से करें व अधिक आवश्यकता होनेे पर शासन को सूचित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को पेयजल आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमे ंकिसी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। मुख्यमंत्री ने पेयजल योजनाओं के लिए दो तरह के प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, प्रथम वह योजनाएं जो वर्तमान में निर्माणाधिन चल रही है, इनके बजट के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा, दूसरी वे योजनाएं जो राज्य के अनुसार आवश्यक है इनके लिए धन की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने पेयजल योजनाओ को प्राथमिकता के आधार पर दो वर्ष की रणनीति बनाने के निर्देश दिए है। बताया गया कि देहरादून में पेयजल आपूर्ति के लिए 35 टैंकरों का उपयोग किया जा रहा है जबकि प्रदेश में 113 टैंकरों का उपयोग किया जा रहा है।

बैठक में पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, मुख्य सचिव एन. रवि शंकर, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, एस राजू सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment