Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



रोहित ने टी20 इंटरनैशनल में छक्के जड़ने का रेकॉर्ड किया अपने नाम

वेस्ट इंडीज के खिलाफ जब टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा रविवार को बैटिंग करने उतरे तो उन्होंने टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में दो खास उपलब्धि अपने नाम कर लीं। 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में रोहित ने 51 गेंद की अपनी पारी में 67 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे। उन्होंने क्रिस गेल (105) को पीछे छोड़ दिया है। अब टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रेकॉर्ड रोहित के नाम हो गया है। रोहित ने अभी तक चार शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में 2400 रन पार करने वाले पहले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के करियर का यह 96वां टी20 इंटरनैशनल मैच था। अपने टी20I करियर की 88वीं पारी में अर्धशतक जड़ने वाले रोहित ने स्पिनर सुनील नरेन की गेंद को जैसे ही सीमारेखा के बाहर टपाया, उन्होंने यूनिवर्स बॉल क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। यह उनकी पारी का दूसरा सिक्स था। 32 साल के रोहित के अब टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में 107 छक्के हो गए हैं। गेल ने इस फॉर्मेट में 105 छक्के जड़े हैं। हालांकि गेल ने अभी तक 58 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। गेल के बाद न्यू जीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम है, जिनके नाम 76 मैचों में 103 छक्के दर्ज हैं।रोहित के नाम टी-20 मैचों में सबसे अधिक रन का रेकॉर्ड भी दर्ज है। वह इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उनके नाम 96 मैचों की 88 पारियों में 32.72 के औसत से कुल 2422 रन दर्ज हैं।

Leave A Comment