Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2015’ सम्पन्न

golf

राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 29 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2015, आज सम्पन्न हुआ। राजभवन नैनीताल के बाॅल रूम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मंें राज्यपाल/राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल के अध्यक्ष डा0 कृष्ण कांत पाल तथा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत द्वारा टूर्नामेंट के विभिन्न वर्ग के विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 13वें तीन दिवसीय टूर्नामेंट के ओवर आॅल विजेता/चैंपियन श्री रोनाल्ड दास तथा श्री वीर श्रीवास्तव ने उपविजेता की ट्राॅफी हासिल की। यंगस्ट गोल्फर का खिताब 7 वर्षीय मास्टर लक्ष्य अग्रवाल तथा सुपर सीनियर गोल्फर के रूप में 94 वर्षीय स्क्वैड्रन लीडर डी.एस.मजीठिया ने हासिल किया। (विजेताओं की विस्तृत सूची संलग्न है। ) पुरस्कार समारोह में चैंपियन श्री रोनाल्ड के उपस्थित न होने के कारण उनका पुरस्कार रेफरी श्री राजेश जयरथ ने प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल /राजभवन गोल्फ क्लब के चेयरमैन डा0 कृष्ण कांत पाल ने टूर्नामेंट के विजेताओं के साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी बधाई देते हुए कहा कि यही एक ऐसा अनोखा खेल है जिसमें खिलाड़ी के सामने कोई प्रतिद्धन्दी नहीं होता। यह अलग-अलग जगह से आये सभी प्रतिभागियों को आपस में बाँध कर उनके बीच मैत्रीभाव बढ़ाने का सूत्रधार बनता है। राज्यपाल ने ‘‘राजभवन गोल्फ कोर्स इज द बैस्ट गोल्फ कोर्स’’ कहकर देश के विभिन्न राज्यों से आये सभी प्रतिभागियों को राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल का ’’ब्रान्ड एम्बैसडर’’ बताते हुए उनसे अपेक्षा की कि विभिन्न खेलों के लिए उत्तराखण्ड को ’’उत्कृष्ट गंतव्य स्थल’’ के रूप में प्रचारित करेंगे।कार्यक्रम का संचालन गोल्फ कैप्टन कर्नल(रिटा.) हरीश साह द्वारा किया गया। राज्यपाल के ए.डी.सी. एवं गोल्फ क्लब के सचिव डा0 वाई.एस.रावत ने सभी प्रतिभागियों, राजभवन गोल्फ क्लब के सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों, तथा प्रायोजकों , सह प्रायोजकों तथा मीडिया का आभार व्यक्त किया। इस वर्ष के प्रायोजकों में प्रमुख हैं – ओ.एन.जी.सी, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद्, सिडकुल, ट्राईडैन्ट ग्रुप तथा स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया। पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल के सचिव अरूण ढ़ौडियाल, विधि परामर्शी विवेक भारती,  कुमायूँ आयुक्त ए.एस.नयाल,डी.आई.जी. पुष्कर सिंह सैलाल, नैनीताल के जिलाधिकारी व एस.एस.पी, स्थानीय विधायक श्रीमती सरिता आर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा प्रतिभागी गोल्फर्स मौजूद थे।

Leave A Comment