Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



डोईवाला को देश की आदर्श विधानसभा बनाना है : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत विजयदशमी के अवसर पर डोईवाला में आयोजित 32 वें रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने रावण को अधर्म तथा भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए कहा कि समाज से भ्रष्टाचार रूपी रावण को भी हटाने की जरूरत है। उन्होंने विजयदशमी की शुभकामना देते हुए भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन में भगवान राम ने जो मर्यादायें स्थापित की हैं वह समाज को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने रामलीला के माध्यम से भगवान राम के जीवन चरित्र से समाज को दिशा देने के लिये डोईवाला में पिछले 41 वर्षों से बंद रामलीला के आयोजन को प्रतिवर्ष आयोजित करने तथा डोईवाला में भव्य रूप से शरदोत्सव का आयोजन किये जाने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि डोईवाला को देश की आदर्श विधानसभा बनाने के लिये इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं, आने वाले 3 सालों में यहां एक अरब चार करोड़ की योजनायें धरातल पर दिखाई देंगी जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को होगा। उन्होंने कहा कि डोईवाला में सीपेट की स्थापना होने से यहां पर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे इसके साथ ही रानीपोखरी में लॉ यूनिवर्सिटी, हर्रावाला में कोस्टगार्ड भर्ती सेन्टर व 300 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। इस क्षेत्र में शीघ्र ही एक अन्य संस्थान की भी स्थापना की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को सस्ता ईलाज के साथ ही सस्ती दाल व चांवल आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिये प्रभावी पहल भी की गयी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लकी ड्रा के माध्यम से तीन विजेताओं को पुरूस्कार स्वरूप सामग्री भी प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार, समिति के अक्ष्यक्ष ललित बाली, उपाध्यक्ष गौरव मित्रा, ओम प्रकाश कम्बोज आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment