Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



मैड की प्रस्तुति : म्यारू पहाड़ म्यारू आदर्श….

देहरादून | देहरादून के शिक्षित युवाओं का संगठन, मेकिंग ए डिफरेंस बाय बींग द डिफरेंस (मैड) सांस्था ने अपने गन्दी दीवारों के कायाकल्प अभियान को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए परेड ग्राउंड के पीछे तिब्बती मार्किट से सटी एक और दीवार का कायाकल्प कर दिया है। इस चित्रकला की यह विशेषता है कि यह गढ़वाली सभ्यता एवं आदर्शों को झल्काते हुए तैयार की गयी है।  गौरतलब है कि मैड के स्वयंसेवी विगत आठ वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के अनेक अभियानों मे अग्रसर हैं और विशेष तौर पर सफाई एवं जागरूकता मे उनकी एक अहम् भूमिका रही है। मैड की ओर से पूरे शहर मे पचास से ज्यादा जगहों पर गन्दी पेशाब युक्त और पोस्टर से सनी दीवारों का कायाकल्प अभियान चलाया गया है जिसके जरिये मैड के सदस्य इन गंदी दीवारों को साफ करके इन पर सुंदर चित्रकला बिखेरने का काम करते हैं। मैड की ओर से इस चित्रकला मे गढ़वाल में निर्माण कार्य में पहले के जमाने के स्तंभ दर्शाये गए हैं और साथ साथ गढ़वाली कला की बारीकियों को भी दर्शाया गया है। एक स्तंभ के पीछे से गढ़वाल की एक स्त्री को झांकते हुए दिखाया गया है इस संदेश के साथ कि पहाड़ ही हमरे आदर्श हैं। इस दीवार को तैयार करने मे मैड के स्वयंसेवीयों को लगभग एक सप्ताह का समय लगा जिसमे पहले तो दीवार को साफ किया गया और उसके उपर यह कलाकृतियाँ बिखरी गयी। मैड ने सार्वजनिक तौर पर शहर के सभी युवाओं से यह अपील की है कि जो लोग चित्रकला बनाने मे अच्छे हैं वह अपनी ड्रॉइंग फाइलों से बाहर अपनी कला को बिखरने का काम करें ताकि उनके इस हुनर का लाभ पूरे शहर को हो सके। मैड सांस्था की ओर से इस अभियान मे अहम् भूमिका निभाने वलों में श्रेया रोहिल्ला, सामीर, अर्ची बिष्ट, इन्दर, आदर्श त्रिपाठी, उत्कर्ष और आर्यन शामिल थे। गौरतलब है कि मैड की ओर से परेड ग्राउंड बाहरी क्षेत्र की दीवारों पर यह कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमे कई ऐसी जगहों को चिन्हित करा गया है जहाँ कायाकल्प की आवश्यकता है।

Leave A Comment