Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



राजस्व टारगेट जीएसटी के तहत किये जायें निर्धारित: सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को रिंग रोड स्थित राज्य कर मुख्यालय में जीएसटी की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जीएसटी के तहत राजस्व टारगेट निर्धारित किये जाय। जीएसटी में कहीं भी कोई लीकेज की समस्या आ रही है, तो इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाय। जीएसटी से राजस्व बढ़ाने के लिए क्या और प्रयास किये जा सकते हैं, इसके लिए गम्भीरता से सोचने की जरूरत है। व्यापारियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुनें, समस्याओं का समाधान करने का हर समभव प्रयास किया जाय। जीएसटी के लिए वीकली टारगेट बनाया जाय। प्रत्येक जिले में एक अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी जाय। जो टारगेट रखा जाय, वह हर हाल में प्राप्त करें। सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाते हुए कार्य किये जाय।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सर्विस सेक्टर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ई-कॉमर्स एवं ऑनलाईन मार्केटिंग से संबंधित सेवाओं में राजस्व संग्रह के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है। यदि आवश्यकता हो तो जीएसटी की प्रक्रिया के सही क्रियान्वयन के लिए एक कार्डिनेशन कमेटी बनाई जाय। राज्य को किन-किन क्षेत्रों में जीएसटी से अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है और किन क्षेत्रों में अभी अधिक प्रयासों की जरूरत है। किन सेवाओं में समस्याएं आ रही है, इसका विस्तृत अध्ययन किया जाय। बैठक में सचिव वित्त अमित नेगी, आयुक्त राज्य कर सौजन्या, अपर आयुक्त विपिन चन्द्र, राकेश टंडन, बी.एस नगन्याल एवं राज्य कर के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Leave A Comment