Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी चन्द्रा पन्त 3267 मतों से विजयी

BJP

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव 25 नवम्बर को सम्पन्न मतदान की मतगणना गुरुवार 28 नवम्बर को एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई। निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रा पन्त 3267 मतों से विजयी रही। चन्द्रा पन्त को कुल 26086 मत प्राप्त हुए द्वितीय स्थान पर रही कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी को कुल 22819 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट को 835 मत तथा नोटा को 844 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी तुसार सैनी द्वारा विजयी प्रत्याशी चन्द्रा पन्त को विजयी प्रमाण पत्र सौपा गया। गुरुवार को मतगणना स्थल पर सर्व प्रथम भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक राशिद खान ,जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ,रिटर्निंग अधिकारी सहित सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया। तत्पश्चात स्ट्रांग रूम से मतगणना हेतु चरणवार ईवीएम निकाल कर मतगणना की गई।कुल 145 मतदेय स्थलों की गणना 11 चरणों में सम्पन्न हुई।ईवीएम में पड़े मतों की गणना हेतु कुल 14 टेबल लगाई गई थी।सर्व प्रथम डांक मतपत्रों की गणना की गई। डांक मतपत्रों में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रा पन्त को 255 कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी को 116 सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट को 9 तथा नोटा को 9 डांक मत प्राप्त हुए 167 डांक मतपत्र निरस्त पाए गए। डांक मतपत्रों की गणना जो भारत निर्वाचन आयोग के ऑन लाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से सम्पन्न हुई इस हेतु कुल 15 टेबल लगाई गई थी।
मतगणना का कार्य प्रारंभ होने से पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन कर टेबल वार कार्मिक तैयार किए गए।मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 5 मतदेय स्थलों की वीवी पैट के मतों की भी गणना की गई । मतदेय स्थलों का चयन पर्ची/लॉटरी के माध्यम से किया गया। मतगणना कार्य समेत सम्पूर्ण निर्वाचन कार्य शान्ति एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा मतदान कार्य में तैनात सभी कार्मिकों, अधिकारियों, सुरक्षा बलों के साथ ही क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया। मतगणना कार्य के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक राशिद खान,जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे,पुलिस अधीक्षक आर सी राजगुरु,मुख विकास अधिकारी वन्दना,देहरादून से आए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी साह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर डी पालीवाल,रिटर्निंग अधिकारी तुसार सैनी,समेत निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, कार्मिक,सुरक्षा बलों के जवान,प्रत्याशियों के अभिकर्ता व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Comment