Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखण्ड में शीघ्र एन.सी.सी एकेडमी, जानिए ख़बर

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर लौटे एन.सी.सी कैडिटो के उत्साहवर्धन हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने एन.सी.सी कैडिटो को सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिये देशभर में छठा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी कैडिटो द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परेड में प्रतिभाग करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति को देखकर यह समझा जा सकता है कि एन.सी.सी के माध्यम से किस प्रकार उनका सर्वागीण विकास होता हैं। एन.सी.सी कैडिटो छात्रों द्वारा प्रोफेसनस् की भांति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि यह इन कैडिटो की एक माह की मेहनत का ही प्रतिफल है कि उनके प्रदर्शन को देशभर में छठा स्थान प्राप्त हुआ है जो पहले 16 से 17वें पर रहता था। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में एन.सी.सी की डिमांड बढ़ी है, इसी के दृष्टिगत उत्तरकाशी में एन.सी.सी की नई बटालाइन की स्थापना के लिए आवश्यक वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान दी गई। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में एन.सी.सी एकेडमी का शिलान्यास किया जायेगा इसके लिए भी भूमि व धनराशि की व्यवस्था कर दी गई है। यह एकेडमी ग्रीन एनर्जी पर विकसित होगी। इसके लिये इसके समीप ही 07 करोड़ की लागत से 750 मीटर लम्बी झील का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस एकेडमी को मॉडल एकेडमी के रूप में स्थापित करने के साथ ही इसे आधुनिक सुविधा युक्त बनाया जायेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने एन.सी.सी को सहयोग देने वाले विभिन्न स्कूलों, संस्थाओं आदि के प्रतिनिधियों के साथ ही एन.सी.सी अधिकारियों व कैडिटो को भी सम्मानित किया। एन.सी.सी के ए.डी.जी मेजर जनरल सुधीर बहल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एन.सी.सी में हर साल लगभग 16 हजार नये कैडिट आते है। राज्य के लाखों लोगों पर एन.सी.सी का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी केवल फौज के लिये ही नही है बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास में भी योगदान देता है, जो उन्हें जीवन के हर पहलु में सफलता की ओर ले जाता है।

Leave A Comment