Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



उत्तराखंड विधानसभा में बजट पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

कोरोना के खिलाफ जंग में खड़े कर्मियों का होगा बीमा कवरः सीएम 
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 का 53 हजार करोड़ रुपये का बजट बुधवार को बिना चर्चा के ही पास हो गया। सदन 57 मिनट तक चला, जिसके बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।  सदन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस की गंभीरता और राज्य की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि अब तक 50016 की स्क्रीनिंग में कोई कोरोना संक्रमण नही मिला है। पूरे राज्य को सील किया गया। 2082 की एयर पोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई है। कहा कि रिस्पांस टीम लगातार काम कर रही है। लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब खाद्यान्न से वंचित नहीं होगा। सत्र के दौरान सभा मंडप में विधायक डेढ़ मीटर के फासले पर बैठे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए विधानसभा में सोशल डिस्टेंसिंग पर खास जोर रहा।
सीएम ने कहा कोरोना संक्रमण का खतरा उठाते हुए भी इस संकटकाल में अपनी सेवाएं दे रहे सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को प्रदेश सरकार बीमा कवर देगी। इसमें डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, मीडिया और पर्यावरण मित्र शामिल होंगे। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने बुधवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि जो भी लोग इस समय आवश्यक सेवा दे रहे हैं, वो भी अपनी सुरक्षा के प्रति बेहद सजग रहें। विधानसभा में संक्षिप्त बजट सत्र के दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कोरोना से मुकाबले के लिए प्रदेश सरकार के स्तर से किए जा रहे प्रयासों को सदन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से आने वाले लोगों की पहले ही सघन जांच की जा रही थी, इसमें कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। अब इन सीमाओं को पूरी रह बंद कर दिया गया है। इसी तरह हवाई सेवा बंद होने से पहले भी राज्य में स्थित एयरपोर्ट पर पचास हजार से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। सीएम ने बताया कि मौजूदा लॉकडाउन को देखते हुए, ईएसआई में पंजीकृत प्रत्येक श्रमिक को एक-एक हजार रुपए प्रति माह प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा गैर पंजीकृत श्रमिकों के लिए खाद्य सामग्री का इंतजाम करने के लिए 30  करोड् रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जिलाधिकारी खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कोरोना मरीज का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। सरकार पूरी सतर्कता के साथ केंद्र सरकार के साथ मिलकर महामारी से मोर्चा ले रही है। लोगों को सतत जागरुक किया जा रहा है, साथ ही 104 हेल्पलाइन के जरिए भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। सीएम ने लोगों से देशव्यापी 21 दिन के लॉकडाउन में सहयोग देने की भी अपील की।

Leave A Comment