Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पद की अपवाह से तूफान, जानिए खबर

harish-rawat
देहरादून । कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच मंगलवार को कांग्रेस को भी एक अफवाह वायरस ने गिरफ्त में ले लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत के कुछ समर्थकों ने उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद तो कांग्रेस के भीतर जो तूफान उठा वो दून से दिल्ली तक पहुंच गया। मामला जानकारी में आने के तत्काल बाद ही रावत ने फेसबुक पर इसे अफवाह करार दिया। साथ ही सुनियोजित षड़यंत्र करार देते हुए सायबर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी। मंगलवार सुबह फेसबुक पर एकाएक ही रावत के प्रदेश अध्यक्ष बनने की पोस्ट अपलोड होना शुरू हुई। देखते ही देखते ये वायरल होना शुरू हो गई। गुटीय राजनीति से जूझ रही कांग्रेस में इन पोस्ट की वजह से एकदम ही प्रतिक्रियाएं भी होना शुरु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रावत तत्काल ही इन अफवाहों का खंडन करने को आगे आए। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को झूठा और साजिश करार दिया। यह भी कहा कि वो इस मामले में सायबर एक्ट के तहत कार्रवाई करने भी जा रहे हैं। मालूम हो कि वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस रावत और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कैंप में बंटी है। अंदरखाने रावत समर्थक मानते आ रहे है कि राज्य में कांग्रेस की कमान रावत को दी जा सकती है। हालांकि यह बात केवल अंदरूनी चर्चाओं में रही है। पर, अभी हाल में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत को हटाकर सुमित्तर भुल्लर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, उससे लोगों को इस बदलाव पर भी यकीन होने लगा था। विक्रम रावत के पूर्व सहयोगी रणजीत सिंह के पुत्र हैं। जबकि भुल्लर को रावत कैंप से जुड़ा माना जाता है। आज रावत को लेकर सोशल मीडिया में बधाइयां आने पर प्रीतम कैंप ने तत्काल ही दिल्ली हाईकमान से इन खबरों की तस्दीक कराई। हालांकि हाईकमान ने भी ऐसा कुछ होने से इंकार ही किया है।

Leave A Comment