Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



लाकडाउन : समस्याओं के लिए समाधान बन रही सीएम हेल्पलाइन 1905

देहरादून | पिछले 23 मार्च से सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लाकडाउन के दौरान और कोरोना राहत से सबंधित समस्याओं और जानकारी से सबंधित काल को सुना जा रहा है| मुख्यमंत्री के आई.टी. सलाहकार रविंद्र दत्त ने बताया की अधिकतम समस्याओं का समाधान 24 घंटे के भीतर ही करवाया जा रहा है, इसके लिए सबंधित अधिकारी को आउटबांड काल करके समस्या का समाधान करने के लिए भी तुरंत बताया जा रहा है| उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी समस्या का बहुत ही कम समय में समाधान होने पर सीएम हेल्प लाइन पर सकारात्मक फीडबैक वीडियो और ऑडियो के माध्यम से भी दर्ज करा रहे हैं|

इसी कड़ी में इनको मिला समाधान

1 पिछले 5 दिनों से पानी ना आने के कारण श्रीमती मीना निवासी हरिपुर नवादा ने शिकायत दर्ज कराई थी 24 घंटे के भीतर अधिकारीयों से संपर्क कर पानी की समस्या दूर करा दी गई|

2 द्वारीखल निवासी आशीष जिनके पिता का देहांत हो गया था जिन्हें अतिम संस्कार हेतु जोशीमठ से द्वारीखाल के लिए पास बनाने में दिक्कत हो रही थी| सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन से संपर्क कर पास बनाने में मदद की गई और अंतिम संस्कार के लिए समय पर हो पहुच गये|

3 देहरादून निवासी आशीष जोशी ने बताया की उनके पिताजी को अटल आयुषमान योजना के अंतर्गत डायलसिस के लिए सरकारी रेफर के बिना इलाज कराने में दिक्कत हो रही थी अब सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनका समाधान हो गया है और वे बिना रेफर के अपने पिता का डायलसिस द्वारा इलाज अटलआयुषमान योजना में करा पा रहे हैं|

4 सुश्री आयशा खान ने उन्हें राशन डीलर द्वारा राशन प्राप्त ना होने की समस्या दर्ज कराई थी| खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से संपर्क कर २ घंटे में ही उन्हें राशन दिलवा दिया गया|

5 मोहकमपुर के पार्षद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 दिन से एक मजदूर बुखार से पीड़ित है परन्तु उन्हें कोई हॉस्पिटल नही ले जा रहा है सीएम हेल्पलाइन द्वरा पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर 2 घंटे में ही एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया|

6 हरिकुंज विजयपार्क निवासी कपिल राजपूत ने क्षेत्र में सेनिटाईजेशन ना होने की शिकायत दर्ज कराई थी सीएम हेल्पलाइन द्वारा नगर निगम देहरादून से संपर्क करके 24 घंटे में ही सेनिटाईज करवाया गया|

7 धन सिंह नेगी निवासी ग्राम उरोली ने शिकायत की बहुत दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति न होने से दिक्कत हो रही है सीएम हेल्पलाइन द्वारा विभाग से सम्पर्क कर 24 घंटे में उस क्षेत्र में गैस आपूर्ति करा दी गई|

8 – रमेश भटकोट निवासी पौडी गढ़वाल ने 4 दिन से गाँव में लाईट ना आने की शिकायत दर्ज कराई थी सीएम हेल्पलाइन द्वारा अधिकारियों से संपर्क कर 24 घंटे के भीतर लाईट शुरू करा दी गई|

9 – दैनिक मजदूरी करने वाले शिव नामक व्यक्ति ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई की उसके पास खाने के लिए कुछ भी नही है सीएम हेल्पलाइन द्वारा पुलिस विभाग से सम्पर्क कर 2 घंटे के भीतर व्यक्ति के घर पर खाद्य सामग्री और एलपीजी गैस भी उपलब्ध करा दी गई|

10 – सुनील सेम्लटी निवासी पाटा गांव द्वारा सूचना मिली कि उनकी गर्भवती बहन को दर्द है और जांच के लिए चंबा अस्पताल जाने के लिए मदद चाहिए सीएम हेल्पलाइन द्वारा टिहरी जिला प्रशासन से संपर्क कर 2 घंटे के भीतर गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया गया|

Leave A Comment