Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



इनसे सिखे : हर महीने पहाड़ों पर जाकर सैकड़ों लोगों का मुफ्त इलाज करते हैं डॉ एसडी जोशी

पौड़ी गढ़वाल। हम सभी को हमेशा किसी न किसी से सिख मिलती रहती है आज एक ओर जहाँ बुद्धिजीवी और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कहने वाले लोग बैठकर सिर्फ सरकार की कमियों पर बहस करते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो आगे बढ़कर बदलाव के लिए ठोस कदम उठाने में यकीन रखते हैं। आज बात ऐसे ही एक व्यक्ति की जिन्होंने पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिये चलो गांव की ओर अभियान शुरू किया हुआ है। चमोली जनपद के मूल निवासी और वर्तमान में देहरादून में रह रहे डॉ. एसडी जोशी हर महीने पहाड़ के गांवों में जाकर मुफ्त मेडिकल कैंप लगाते हैं। जाने माने फिजिशियन डॉ एसडी जोशी की प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की चलो गांव की ओर मुहिम जारी है। डाॅ एसडी जोशी द्वारा आज पौडी के कल्जीखाल विकास खण्ड के घण्डियाल में लगाये गए निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 160 से अधिक मरीजों की जांच की गई। शिविर में 75 से अधिक लोगों की निःशुल्क ईसीजी व पैथोलोजी जांच भी हुई।

डॉ एसडी जोशी ने की 167 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

विचार एक नई सोच न्यूज पोर्टल, पलायन एक चिंतन समूह, डीआर फार्मा व चैखम्बा मेडिकॉज ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में घण्डियाल के साधन सहकारी भवन में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य सलाह शिविर में आज मरीजों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर डॉ एसडी जोशी द्वारा 167 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, साथ ही 76 मरीजों की ईसीजी व पैथोलॉजी जांच भी निशुल्क की गई। इससे पूर्व क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविरों में सहयोग करने हेतु साधन सहकारी समिति घण्डियाल के अध्यक्ष व ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डाँगी को विचार एक नई सोच परिवार की ओर से डॉ एसडी जोशी द्वारा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

मेरा प्रयास हर जरूरतमंद को मिले ईलाज- डाॅ जोशी

कैम्प के सफल आयोजन के पश्चात डॉ जोशी ने कहा कि विचार एक नई सोच, पलायन एक चिंतन, डी आर फार्मा व चैखम्बा मेडिकॉज की सराहना करते हुए कहा ऐसे आयोजन में सहयोग से यह सभी संस्थाएं पहाड़ की बेहतरी में खामोशी से अपना योगदान दे रही हैं। डाॅ जोशी ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य कैंप के लिये उनकी प्राथमिकता पर्वतीय क्षेत्रों के ग्रामीण इलाके हैं। राज्य के जिस भी पर्वतीय जनपद से मुझे स्यंमसेवी संस्थाओं के माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का बुलावा आता है में जाने की हर संभव कोशिश करता हूं। मेरा प्रयास है हर व्यक्ति को ईलाज मिलना चाहिए। सरकार अपनी तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिये प्रयासरत है लेकिन एक डाॅक्टर होने के नाते हमारा भी फर्ज है कि हम भी अपनी तरफ से प्रयास करें।

मरीजों के लिये देवदूत हैं डाॅ एसडी जोशी – जगमोहन डांगी

स्वास्थ्य जांच शिविरों में सहयोग करने हेतु साधन सहकारी समिति घण्डियाल के अध्यक्ष व ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डाँगी को विचार एक नई सोच परिवार की ओर से डॉ एसडी जोशी द्वारा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। समाजसेवी और ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी ने इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निशुल्क स्वास्थ्य कैंप के सफल आयोजन पर समाजसेवी और पत्रकार जगमोहन डांगी ने कहा कि डाॅ एसडी जोशी किसी देवदूत से कम नहीं हैं। उत्तराखंड में वह एकमात्र डाॅक्टर हैं जो निस्वार्थ भाव से पर्वतीय क्षेत्रों दुर्गम गांव-गांव जाकर मरीजों का निशुल्क ईलाज कर रहे हैं। इसके साथ ही तमाम बीमारियों को लेकर आम जनता को जागरूक कर रहे हैं। जगमोहन डांगी ने विचार एक नई सोच संस्था के संचालक राकेश बिजल्वाण की पहल की सरहना करते हुए कहा कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो निस्वार्थ भाव से समाजसेवा में लगे रहते हैं। निशुल्क दवाईयों के साथ ही कोरोना जागरूकता को लेकर मास्क, सेनेटाइजर वितरण की संस्था की पहल काबिले तारीफ है। इस मौके पर विचार एक नई सोच के प्रबंध संपादक राकेश बिजल्वाण, सलाहकार सम्पादक व पलायन एक चिंतन के सचिव अजय रावत अजेय, दीपक जुगरान, नरेश भारद्वाज, सुशील कुमार, कंन्चन आदि द्वारा डॉ एसडी जोशी व जगमोहन डाँगी का सम्मान किया गया।

Leave A Comment