Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



खेल : ईसीबी अपने खिलाडिय़ों की सोशल मीडिया पर करेगा समीक्षा

 

लंदन । इंग्लैंड के खिलाडिय़ों की ओर से अतीत में विवादित ट्वीट के मामले सामने आने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुराने मसलों को हल करने और खिलाडिय़ों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर उनकी समीक्षा करने का फैसला लिया है।
दरअसल ईसीबी ने पिछले हफ्ते तेज गेंदबाज रॉबिंसन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया था। उनके द्वारा 2012 और 2013 में नस्लभेदी और लिंगभेदी संबंधी ट्वीटों को लेकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी। पोस्ट के बाद लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद उनकी जांच लंबित थी, हालांकि 27 वर्षीय रॉबिंसन ने इसके बाद सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी। उन्होंने गुरुवार को क्रिकेट से छोटा ब्रेक लेने की बात भी कही थी।
इस बीच पिछले हफ्ते इंग्लैंड के दिग्गज खिलाडिय़ों जेम्स एंडरसन, इयोन मोर्गन और जॉस बटलर के भी पुुराने विवादित ट्वीट सामने आए थे। ईसीबी ने कहा,  पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए बोर्ड पुराने विवादित मुद्दों को हल करने के लिए कार्यकारियों की खिलाडिय़ों की सोशल मीडिया समीक्षा संबंधी सिफारिश पर सहमत हुआ है। यह पहल खिलाडिय़ों को उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का एहसास और उन्हें सबक सीखने में मदद करेगी। समीक्षा सहयोगी होगी, और क्रिकेट से जुड़ा हर एक शख्स इस समीक्षा में शामिल होगा। खिलाडिय़ों के साथ-साथ ईसीबी प्रशासकों और कोच भी इसके दायरे में होंगे। उल्लेखनीय है कि ईसीबी अब संदर्भ की शर्तों पर सहमत होकर इंग्लैंड के पेशेवर क्रिकेटर संघ (पीसीए), टीम इंग्लैंड प्लेयर पार्टनरशिप (टीईपीपी) और इंग्लैंड वुमेन्स प्लेयर पार्टरनशिप (ईडब्ल्यूपीपी) के साथ मिलकर काम करेगा। ईसीबी ने यह भी कहा कि खिलाडिय़ों के सोशल मीडिया की समीक्षा करने का फैसला भविष्य में आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई को नहीं रोकेगा, अगर जरूरी हुआ तो। ईसीबी के प्रमुख इयान वाटमोर ने कहा, बोर्ड खिलाडिय़ों के कार्यों की जांच करेगा और इसमें कोताही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। क्रिकेट की राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी होने के नाते हमें खिलाडिय़ों को एक समावेशी छवि पेश करने में मदद करने, उनसे क्या अपेक्षा की जाती हैै इस बारे में उन्हें शिक्षित करने और उन्हें जनता के सामने खुद को व्यक्त करने की सहूलियत देने को लेकर एक व्यवस्था बनानी चाहिए।

Leave A Comment